
बॉल टेंपरिंग विवाद: क्लार्क को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के स्पष्टीकरण पर भरोसा नहीं?
AajTak
पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क 2018 के गेंद से छेड़छाड़ के प्रकरण में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के स्पष्टीकरण से आश्वस्त नहीं हैं. उन्होंने बुधवार को कहा कि चारों गेंदबाजों ने बड़ी कुशलता से बयान तैयार किया, लेकिन वह यह महत्वपूर्ण बात भूल गए कि इस मामले में उनकी भागीदारी का संकेत किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि टीम के साथी ने दिया था.
पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क 2018 के गेंद से छेड़छाड़ के प्रकरण में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के स्पष्टीकरण से आश्वस्त नहीं हैं. उन्होंने बुधवार को कहा कि चारों गेंदबाजों ने बड़ी कुशलता से बयान तैयार किया, लेकिन वह यह महत्वपूर्ण बात भूल गए कि इस मामले में उनकी भागीदारी का संकेत किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि टीम के साथी ने दिया था. क्लार्क अपने इस बयान पर कायम हैं कि टीम के सदस्य रहे गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2018 में केपटाउन में खेले गए टेस्ट मैच में गेंद से छेड़छाड़ करने की साजिश से वाकिफ थे. क्लार्क ने कहा कि उनके बयान में इस घटना के मुख्य नायक कैमरन बेनक्रॉफ्ट और ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व गेंदबाजी कोच डेविड साकर का जिक्र नहीं है.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












