
बॉलीवुड में कमबैक को तैयार आमिर खान के भांजे इमरान, जिंदगी में आए बदलाव पर बोले- तलाक हुआ...
AajTak
आमिर खान के भांजे इमरान खान जल्द अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं. हाल ही में एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म पर खुलकर बात की है. साथ ही ये भी बताया कि इतने वक्त में उनकी जिंदगी के अंदर क्या चल रहा था.
इमरान खान बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं, जो अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी के लिए लोगों के बीच आज भी याद किए जाते हैं. फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर वापस देखने के लिए बेकरार हैं. वो आखिरी बार साल 2015 में फिल्म 'कट्टी-बट्टी' में नजर आए थे. इसके बाद से ही वो लाइमलाइट से दूर हुए. मगर अब इमरान अपने बॉलीवुड कमबैक के लिए तैयार हैं.
कमबैक फिल्म पर क्या बोले इमरान खान?
हाल ही में HT को दिए इंटरव्यू में इमरान ने अपनी आने वाली फिल्म पर बात की है. उन्होंने बताया है कि वो फिल्म के डायरेक्टर दानिश असलम के साथ कई सालों बाद कोलैब कर रहे हैं. एक्टर की कमबैक फिल्म उन्हीं की आई एक फिल्म 'ब्रेक के बाद' की कहानी जैसी होगी. हालांकि इसमें उनकी जिंदगी 15 सालों बाद की दिखाई जाएगी.
इमरान ने कहा, 'ये फिल्म बिल्कुल वैसी ही है जैसी ब्रेक के बाद की टीम 15 साल बाद बना रही होगी. ये एक नेचुरल प्रोग्रेस है. दानिश और मेरे पास अब जिंदगी के काफी सालों का एक्सपीरियंस आ चुका है. उसकी शादी हो चुकी है और मेरा तलाक हो चुका है. ये वही फिल्म है जो हमें 15 साल बाद बनानी चाहिए.'
'ये बहुत पर्सनल प्रोजेक्ट है जो एक कहानी कहने की क्रिएटिव चॉइस और प्यारे दोस्तों के साथ काम करने की चाहत से पैदा हुई है. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब इसके पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम जारी है. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म द्वारा तारीख तय होने के बाद हम इसे रिलीज करने पर सोच-विचार कर रहे हैं.'
कहां आएगी इमरान की कमबैक फिल्म?













