
बॉलीवुड को लगी किसकी नजर? मुश्किल में ये चार बड़े स्टार्स, कैसी है तबीयत...
AajTak
बॉलीवुड इंडस्ट्री इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है. इंडस्ट्री के चार बड़े एक्टर्स की सेहत को लेकर फैंस चिंता में हैं. धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा के बाद अब गोविंदा की तबीयत भी अचानक बिगड़ गई है. वो अस्पताल में हैं.
नवंबर 2025 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी मुश्किल भरा साबित हो रहा है. महीने की शुरुआत से ही इंडस्ट्री से एक के बाद दुखद खबरें सामने आ रही हैं, मानो जैसे इंडस्ट्री को किसी की नजर लग गई हो. पहले बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र की अचानक तबीयत बिगड़ गई. फिर प्रेम चोपड़ा को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया. गोविंदा और जितेंद्र की सेहत को लेकर भी लोग परेशान हैं. आइए जानते हैं कि आखिर इंडस्ट्री के इन दिग्गज बड़े स्टार्स को क्या हुआ है और उनकी सेहत अब कैसी है?
अस्पताल से घर लौटे धर्मेंद्र
89 साल के धर्मेंद्र उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं. 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. धर्मेंद्र डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में थे. मगर 3 दिन बाद आज (12 नवंबर) की सुबह धर्मेंद्र को डिस्चार्ज कर दिया गया है. परिवार उन्हें घर ले आया है और घर पर ही डॉक्टर्स की टीम धर्मेंद्र का आगे का इलाज करेगी.
अस्पताल में भर्ती हैं गोविंदा
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा भी इस समय अस्पताल में भर्ती हैं. गोविंदा मंगलवार की रात अपने घर पर बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोविंदा के वकील और दोस्त ललित बिंदल ने इंडिया टुडे को एक्टर की हेल्थ के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि एक्टर की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इमरजेंसी में ले जाया गया अभी उनका इलाज चल रहा है.
ललित बिंदल ने एक्टर की हेल्थ अपडेट देते हुए ये भी कहा कि वो थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे. उनके सभी टेस्ट हो गए हैं, अब रिपोर्ट्स और न्यूरो कंसल्टेशन की राय का इंतजार है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










