
बॉर्डर पर फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान! कैमरे में कैद हुए 3 घुसपैठिए, सेना ने 1 को मार गिराया और 2 को पकड़ा
AajTak
नियंत्रण रेखा (LOC) पर एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक साजिश सामने आई है. वो कई बार ऐसे दावे करता है कि उसकी जमीन पर आतंकियों को शरण नहीं दी जाती. मगर पाकिस्तान की सीमा से भारतीय सीमा में आतंकियों की घुसपैठ का एक वीडियो सामने आया है. घुसपैठ की इस कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने एक आतंकी को ढेर किया है और दो को पकड़ भी लिया है.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय सेना ने शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात आतंकी घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम की है. जम्मू संभाग के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर जवानों को आतंकी गतिविधि की भनक लगी. इस पर जवानों ने मोर्चा संभाला और बाड़ के पास दहशतगर्दों को चुनौती दी. इस दौरान सेना की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई.
सूत्रों का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान जवानों ने दो आतंकियों को पकड़ने में सफलता पाई. इसमें से एक आतंकी घायल अवस्था में मिला, जबकि तलाशी अभियान में एक आतंकी की लाश मिली. पकड़े गए आतंकियों के पास से कोई हथियार नहीं मिला है. इलाके में अभी भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
देखिए घुसपैठ की कोशिश करते आतंकियों का वीडियो...
फरवरी में तंगधार सेक्टर में हुई थी घुसपैठ की कोशिश
इसस पहले फरवरी महीने में सेना ने 15/16 फरवरी की रात को तंगधार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया था. Anti-Infiltration Grid (घुसपैठ-रोधी ग्रिड) में तैनात सैनिकों को नियंत्रण रेखा के पार तीन आतंकवादियों के बारे में भनक लगी थी. आतंकी एलओसी की बाड़ के पास आ रहे थे, तभी सैनिकों ने आतंकवादियों को ललकारा. इसके बाद भीषण गोलाबारी हुई.
इसमें एक आतंकवादी मारा गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल आतंकी अपने तीसरे आतंकी साथी के साथ अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया. इसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया, जिसमें मारे गए आतंकी के पास से एके सीरीज की राइफल, छह मैगजीन, दो ग्रेनेड व अन्य सामग्री बरामद की गई थी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










