
'बॉडी स्प्रे' सूंघने की वजह से हो गई इस लड़की की मौत?
AajTak
एक मां ने अपनी बेटी को औंधे मुंह फर्श पर पड़ा देखा. वह मर चुकी थी. उसकी मौत की वजह एक डियोड्रेंट कैन को माना जा रहा है. जिसके बाद डियोड्रेंट कैन की ब्रिकी की भी मांग उठी है.
एक टीनएज लड़की फर्श पर मरी पड़ी थी. उसके हाथों में 'बॉडी स्प्रे' का कैन था. ऐसा माना जा रहा है कि 'बॉडी स्प्रे' में मौजूद एयरोसोल को सूंघने की वजह से उसकी मौत हो गई. अब लड़की की मां, बेटी की मौत के बाद लोगों को जागरूक करने में लगी हैं.
मामला ऑस्ट्रेलिया का है. 3 फरवरी को न्यू साउथ वेल्स के घर में एनी ने अपनी बेटी ब्रुक रयान की डेड बॉडी को सबसे पहले देखा था. 16 साल की वह लड़की औंधे मुंह पड़ी थी. उसके बगल में डियोड्रेंट और एक टी- टॉवल भी था.
ब्रुक एक टैलेंटेड एथलीट थीं. माना जा रहा है कि उसकी मौत एयरोसोल्स सूंघने के बाद आए हॉर्ट-अटैक की वजह से हुई थी. इस जानलेवा एक्टिविटी को ‘क्रोमिंग’ कहा जाता है.
अब तक जांच रिपोर्ट नहीं आई
एनी को लगता है कि उसकी बेटी की मौत सडेन स्निफिंग डेथ सिंड्रोम की वजह से हुई है. हालांकि इस मामले में अब तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है. एनी ने कहा कि ब्रुक को एंग्जायटी की समस्या थी, खासतौर से पैंडेमिक के समय. हालांकि वह इन सब से बाहर आने के लिए काफी मशक्कत कर रही थी.
युनिवर्सिटी ऑफ रोचेस्टर मेडिकल सेंटर की एक रिपोर्ट के मुताबिक एयरोसोल स्प्रे या सॉल्वेंट में मौजूद केमिकल को बहुत ज्यादा समय तक सूंघने पर हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं और इंसान की मौत भी हो सकती है. ज्यादा मात्रा में केमिकल के सेवन से सफोकेशन भी हो सकता है और फिर इंसान की मौत हो जाती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ज्यादा मात्रा में केमिकल को इनहेल करने लेने के बाद सांस लेने पर भी शरीर के अंदर ऑक्सीजन नहीं जाता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











