
बॉडी बनाने के चक्कर में निगल लिए 39 सिक्के और 37 चुंबक, चाहता था कि शरीर में बढ़ जाए जिंक
AajTak
Delhi News: युवक का मानना था कि सिक्कों में जिंक होता है और अगर वो सिक्के निगलेगा तो उसे बॉडी बनाने में आसानी होगी और उसकी बॉडी भी जल्दी बन जाएगी. डॉक्टर्स के मुताबिक, युवक चुंबक इसलिए निगल रहा था ताकि सिक्के पेट में एक जगह रहें और शरीर के किसी दूसरे अंग को नुकसान न पहुंचाएं.
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 26 साल का युवा मरीज बार-बार उल्टी और पेट दर्द की परेशानी लेकर इमरजेंसी विंग में आया. वह कुछ भी खा नहीं पा रहा था. ओपीडी में सीनियर डॉक्टर डॉ. तरुण मित्तल ने उसकी जांच रिपोर्ट देखी तो दंग रह गए. क्योंकि मरीज की आंतों में 39 सिक्के और 37 चुंबक के टुकड़े मिले. हालांकि, डॉक्टरों ने सर्जरी कर मरीज की जान बचा ली.
लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर तरुण मित्तल ने बताया, घरवालों के पास मरीज के पेट का एक एक्सरे था. जिसमें सिक्कों और चुंबकों जैसी चीजें दिखाई दे रही थीं. पेट का सीटी स्कैन किया गया तो सिक्कों और चुंबक के भारी बोझ के कारण आंत में रुकावट देखी गई.
मरीज को तुरंत सर्जरी के लिए तैयार किया गया. इस दौरान पता चला कि चुंबक और सिक्के छोटी आंत में दो अलग-अलग लूपों में मौजूद थे. चुंबकीय प्रभाव ने दो लूपों को एक साथ खींच लिया और इसे नष्ट कर दिया.
इसके बाद मरीज के पेट का निरीक्षण किया गया तो सिक्कों और चुंबकों का भारी भंडार मिला. फिर डॉक्टरों ने सर्जरी करके कुल 39 सिक्के (1, 2, 5 रुपये के सिक्के) और 37 चुंबक (दिल, गोलाकार, सितारा, गोली और ट्रेंगल आकार) निकाले. इलाज के बाद सात दिन तक निगरानी में रखने के बाद मरीज को छुट्टी दे दी गई.
पूछताछ करने पर मरीज ने बताया कि उसने सिक्के शरीर में जिंक की मात्रा बढ़ाने के लिए निगले थे. सिक्कों में जिंक होता है और उसने चुंबक इसलिए निगला ताकि सिक्के आंत में चिपके रहें और जिंक का अधिक अवशोषण हो सके. डॉक्टरों ने बताया कि युवक मनोरोगी है और उसका इलाज भी चल रहा है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










