
बॉटनिकल गार्डन से एक्वा लाइन को जोड़ने वाले मेट्रो कॉरिडोर को मिली मंजूरी, नोएडा में बनेंगे 9 मेट्रो स्टेशन
AajTak
यूपी कैबिनेट की तरफ से नोएडा के नए एक्वा लाइन कॉरिडोर के DPR को मंजूरी मिल गई है. एक्वा लाइन के सेक्टर 142 से बॉटनिकल गार्डन तक नए कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा. 11.56 KM लंबी ये मेट्रो लाइन दिल्ली मेट्रो और एक्वा लाइन यानी नोएडा मेट्रो को जोड़ेगी.
उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा के नए एक्वा लाइन कॉरिडोर के DPR को मंजूरी दे दी है. एक्वा लाइन के सेक्टर 142 से बॉटनिकल गार्डन तक नए कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा. 11.56 KM लंबी ये मेट्रो लाइन दिल्ली मेट्रो और एक्वा लाइन यानी नोएडा मेट्रो को जोड़ेगी. नए मेट्रो कॉरिडोर से ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक का सफर आसान हो जाएगा. वहीं सेक्टर 142 मेट्रो स्टेशन पर बड़ा इंटरचेंज बनाया जाएगा. इस नए मेट्रो कॉरिडोर में कुल 8 स्टेशन बनाए जाएंगे. वहीं इस मेट्रो रूट पर मेट्रो स्टेशन तैयार करने में करीब 2254 करोड़ 35 लाख रुपए का खर्चा होंगे. नोएडा के नए एक्वा लाइन कॉरिडोर को मिली मंजूरी इस मेट्रो परियोजना के तहत सेक्टर 142 से बॉटनिकल गार्डन तक नए कॉरिडोर का निर्माण होने वाला है, जिससे कनेक्टिविटी में सुधार आएगा और मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को भी आने-जाने में सुविधा मिलेगी. इस मेट्रो परियोजना से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों का ज्यादा फायदा होगा. बता दें कि सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन तक बनने वाले 11.56 किमी लंबे नए मेट्रो कॉरिडोर पर काम तेजी के साथ चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, प्रोजेक्ट के लिए नोएडा अथॉरिटी भी फंडिंग करेगी. वहीं योगी सरकार ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है, जिसके बाद कॉरिडोर बनाने का काम तेजी से किया जाएगा.
जानकारी के मुताबिक इस महत्वपूर्ण परियोजना के डीपीआर का काम आखिरी चरण में है, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने इसे लगभग पूरा कर लिया है. इसे अथॉरिटी की बैठक में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा. इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा.
इस रूट से जाएगी मेट्रो सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन तक बनने वाले नए मेट्रो कॉरिडोर के अंतर्गत 8 मेट्रो स्टेशन आते हैं. बॉटनिकल गार्डन, नोएडा सेक्टर-44, नोएडा ऑफिस (सेक्टर-96 नोएडा प्राधिकरण दफ्तर), नोएडा सेक्टर-97, नोएडा सेक्टर-105, नोएडा सेक्टर-108, नोएडा सेक्टर-93 और पंचशील बालक इंटर कॉलेज ये 8 मेट्रो स्टेशन इस लाइन पर आएंगे. वहीं मेट्रो स्टेशन के दोनों तरफ फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े.
बता दें कि अभी ग्रेटर नोएडा से बॉटनिकल गार्डन आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन जब यह लाइन बनकर तैयार हो जाएगी. तो किसी तरह से यात्रियों को आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी. क्योंकि इस रूट पर मेट्रो सामान्य रूप से चलाई जाएगी. नई मेट्रो कॉरिडोर बन जाने के बाद ग्रेटर नोएडा के लोगों को दिल्ली एनसीआर के किसी भी हिस्से में पहुंचने में आसानी होगी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









