
बॉक्स ऑफिस पर उठी लड़खड़ाती 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', तीसरे दिन इतना रहा कलेक्शन
AajTak
वरुण धवन की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' संग क्लैश के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टीकी हुई है. दूसरे दिन कमजोर होने के बाद, फिल्म अब खुद को संभालती नजर आ रही है.
बॉक्स ऑफिस पर बहुत कम ऐसा देखा गया है कि दो फिल्में क्लैश हों और दोनों को फायदा मिल पाए. इस हफ्ते दो फिल्में 'कांतारा चैप्टर 1' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' थिएटर्स में रिलीज हुईं. जहां 'कांतारा चैप्टर 1' लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है, वहीं दूसरी तरफ वरुण धवन की मल्टी स्टारर भी अपनी जगह बनाने का काम कर रही है.
तीसरे दिन कैसा रहा वरुण-जाह्नवी की फिल्म का कलेक्शन?
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' गुरुवार 2 अक्टूबर के दिन 'कांतारा चैप्टर 1' के साथ रिलीज हुई थी. इसे काफी मिक्स रिव्यूज मिले थे. वहीं ऋषभ शेट्टी की फिल्म की हर तरफ तारीफ हुई. दोनों फिल्मों को मिले अलग-अलग रिएक्शन्स से इसके बॉक्स ऑफिस पर भी असर पड़ा. जहां हिंदी में 'कांतारा चैप्टर 1' तीन दिनों में 50 करोड़ के आसपास कमा चुकी है. वहीं 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी एक हद तक टक्कर दे रही है.
पहले दिन ठीक-ठाक कमाई करने के बाद, वरुण धवन की फिल्म ने शुक्रवार यानी दूसरे दिन कम कमाई की थी. बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाने के बाद अब तीसरे दिन इस फिल्म ने खुद को संभाल लिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' शनिवार के दिन नेट 7.25 करोड़ रुपये कमा चुकी है. फिल्म का टोटल कलेक्शन 23.37 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि ये भी फाइनल नंबर्स नहीं है.
पहले वीकेंड कितनी कमाई करेगी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'?
शनिवार के दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी अच्छी दर्ज की गई है. थिएटर्स में करीब 26.28% ऑक्यूपेंसी देखी गई. दिल्ली और मुंबई में इसके सबसे ज्यादा शोज लगे, जिसमें ऑडियंस की भीड़ ज्यादातर शाम और रात के शोज में नजर आई. अगर फिल्म इसी तरह आगे बढ़ती रही, तो इसका फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन करीब 30 करोड़ के आसपास नोट होगा. फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ बताया जा रहा है. ऐसे में अगर इसे हिट का टैग पाना है, तो बॉक्स ऑफिस पर कमाई 100 करोड़ पार करनी पड़ेगी.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










