
'बैटल ऑफ गलवान' के टीजर से ही चिढ़ा चीन, कहा- इंडियन आर्मी ने पहले किया था बॉर्डर क्रॉस...
AajTak
गलवान के जंग को सिल्वर स्क्रीन पर देख चीन जल भुन गया है. चीन अब फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के तथ्यों को नकारने लगा है और अपनी संप्रभुता की दुहाई दे रहा है. चीन का कहना है कि उसकी सेना PLA के नई पीढ़ी के जवान अपने देश की संप्रभुता की रक्षा करने के लिए डटे हुए हैं. चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि भारतीय सैनिकों ने पहले बॉर्डर क्रॉस किया था.
एक्टर सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर न सिर्फ भारत में बल्कि सरहद पार चीन में हलचल पैदा कर रही है. गलवान में चीनी विश्वासघात का जवाब देते हुए बलिदान हुए कर्नल संतोष बाबू के किरदार को दर्शाती ये फिल्म 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का टीजर देख चीन को तीखी मिर्ची लगी है.
चीन का सरकारी भोंपू द ग्लोबल टाइम्स ने इस मूवी के टीजर पर एक लंबी रिपोर्ट प्रकाशित की है. ग्लोबल टाइम्स ने डीगें हांकते हुए कहा है कि कोई भी सिनेमैटिक क्रिएटिविटी बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई कहानी इतिहास को फिर से नहीं लिख सकती या चीन के संप्रभु क्षेत्र की रक्षा करने के PLA के संकल्प को हिला नहीं सकती.
ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि सलमान खान जिन्हें चीनी दर्शक बजरंगी भाईजान के लीड एक्टर के तौर पर सबसे ज़्यादा जानते हैं, उन्हें अक्सर चीनी नेटिज़न्स ऐसे रोल करने के लिए चिढ़ाते हैं जो बहुत ज़्यादा अतिश्योक्ति लगती है, जिनकी कहानी बहुत सिंपल होती है और विज़ुअल इफ़ेक्ट इतने बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए जाते हैं कि ड्रामा नकली लगता है.
चीन को चुभा बैटल ऑफ गलवान का टीजर
इस फिल्म में सलमान खान ने कर्नल बिक्कुमाला संतोष बाबू का रोल निभाया है. ग्लोबल टाइम्स ने कर्नल संतोष बाबू के बारे में कहा है कि यह एक ऐसा रोल है जिसके बारे में भारतीय मीडिया ने दावा किया था कि 2020 के गलवान घाटी संघर्ष में उनकी तथाकथित अहम भूमिका के कारण उन्होंने मीडिया का ध्यान खींचा था.
ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि कुछ नेटिज़न्स ने इस फिल्म के टीजर की तुलना गेम ऑफ़ थ्रोन्स के एक सीन से की और सवाल उठाया कि क्या फिल्म ने वह सीन कॉपी किया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









