
'बैजबॉल से बाज आएं जो रूट, पहले से तय शॉट खेलने से हो रहा नुकसान', इस दिग्गज ने इंग्लैंड को चेताया
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने जो रूट को स्वाभाविक खेल खेलने की सलाह दी है. सीनियर बल्लेबाज रूट भारत के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं. आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में वह आउट हो रहे हैं.
Drop Bazball philosophy: इंग्लैंड के भरोसेमंद बल्लेबाज जो रूट भारतीय पिच पर इन दिनों बेहद खराब फॉर्म में हैं. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने जो रूट को स्वाभाविक खेल खेलने की सलाह दी है. उन्होंने रूट से कहा है कि वह ‘बैजबॉल' (टेस्ट में बेहद आक्रामक होकर बल्लेबाजी की रणनीति) से छोड़ दें.
रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं रूट
सीनियर बल्लेबाज रूट भारत के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं. पिछली 6 पारियों में उनका उच्चतम स्कोर महज 29 का है. इस दौरान ज्यादातर मौके पर आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में वह आउट हुए.
ब्रैंडन मैक्कुलम के कोच और बेन स्टोक्स के कप्तान बनने के बाद इंग्लैंड ‘बैजबॉज’ अंदाज में टेस्ट खेल रहा है और रूट को खासकर भारत के मौजूदा दौरे पर इससे सामंजस्य बिठाने में संघर्ष करना पड़ा है.
यह भी पढ़ें: Joe Root: 'बैजबॉल' ने बिगाड़ा जो रूट का खेल, एलिस्टेयर कुक ने बेन स्टोक्स-ब्रैंडन मैक्कुलम पर उठाए सवाल

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












