
बैकलेस बॉडीकॉन ड्रेस में निक्की तंबोली का सिजलिंग वीडियो, दिखा गॉर्जियस लुक
AajTak
अपने ग्लैमरस अंदाज और स्टाइल से फैंस के दिलों पर राज करने वाली निक्की तंबोली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक सुपर सिजलिंग वीडियो शेयर किया है. वीडियो में निक्की हल्टर नेक ग्रीन कलर की बैकलेस बॉडीकॉन शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं. निक्की वीडियो में डांसिंग मूव्स करते हुए अपनी बैक और अपनी गॉर्जियस ड्रेस को फ्लॉन्ट भी करते हुए देखी जा सकती हैं.
बिग बॉस 14 में शामिल होने के बाद निक्की तंबोली की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है. निक्की को टीवी के बड़े सेलेब्स में शुमार किया जाता है. निक्की की फैन फॉलोइंग भी काफी बड़ी है. निक्की के ग्लैमरस लुक और उनकी अदाओं के भी फैंस दीवाने हैं. अब सोशल मीडिया पर निक्की तंबोली का एक बेहद सिजलिंग वीडियो सामने आया है, जो फैंस को काफी इंप्रेस कर रहा है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












