
बैंक से 68 करोड़ कैश चुराकर प्राइवेट जेट से विदेश भाग गई महिला, तिजोरी में भर दिए रद्दी कागज!
AajTak
महिला ने अपने साथी के साथ उसी बैंक में लूट की थी, जहां वो कई सालों से काम कर रही थी. बैंक से करीब 68 करोड़ रुपये चुराए गए थे. पैसों की जगह कागज के टुकड़े तिजोरी में भर दिए गए थे. वारदात को अंजाम देने के बाद महिला प्राइवेट जेट में सवार होकर विदेश भाग गई. हालांकि, घटना के चार साल अब आरोपी महिला को पकड़ लिया गया है.
एक महिला ने अपने साथी के साथ उस बैंक में ही लूट कर ली, जहां वो कई सालों से काम कर रही थी. उसने बैंक से करीब 68 करोड़ रुपये चुरा लिए और उनकी जगह कागज के टुकड़े तिजोरी में भर दिए. इस वारदात को अंजाम देने के बाद महिला प्राइवेट जेट में सवार होकर विदेश भाग गई. हालांकि, घटना के चार साल अब आरोपी महिला को फिर से देश लाया गया है. मामला रूस का है.
'डेली स्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक, इनेसा ब्रांडेनबुर्ग (Inessa Brandenburg) ना सिर्फ बैंक में काम करती थी, बल्कि वो उस बैंक के मालिकों में से एक थी. उसका साथी भी इसी बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में से एक था. यानी दोनों बैंक के उच्च अधिकारियों में शामिल थे, इसीलिए शुरू में किसी को उनपर शक नहीं हुआ.
साल 2018 में इनेसा ने ट्यूमेन के Siberian Bank for Reconstruction and Development की तिजोरी से करीब 67 करोड़ 49 लाख रुपये चुराकर, उसमें स्टेशनरी का सामान भर दिया था. जब तक उसकी करतूत का खुलासा होता, तब तक वो प्राइवेट जेट से देश से भाग चुकी थी. हालांकि, चार साल बाद उसे स्पेन से पकड़ा गया और अब उसे वापस रुस सुनवाई के लिए लाया गया है.
इस लूट में इनेसा अकेले नहीं थी
लूट का ये मामला तब खुला जब बैंक के क्लर्क ने देखा कि तिजोरी में पैसों की जगह कागज के टुकड़े भरे हुए हैं. पुलिस की जांच के बाद पता चला कि इनेसा ने ही पैसे कागज से एक्सचेंज किए थे और फिर पैसों को बैग में भरकर भाग गई थी. उसे पिछले चार साल से ढूंढा जा रहा था.
इस लूट में इनेसा अकेले नहीं थी. इसमें उसके साथ उसी बैंक का को-ऑनर और बोर्ड चेयरमैन रोमान्यता भी शामिल था. इस मामले में पहले ही तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और उन्हें जेल भेजा जा चुका है. घटना के चार साल बाद अब इनेसा को सुनवाई के लिए रुस लाया गया है. उसपर पहले से फ्रॉड का केस दर्ज है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










