
बैंक में प्लास्टिक कचरा जमा करिए, बदले में पैसा लीजिए
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मलदेहिया इलाके में एक अनोखा 'प्लास्टिक वेस्ट बैंक' खोला गया है. इस बैंक में प्लास्टिक जमा करने के बदले में पैसे के अलावा कपड़े का झोला या फेस मास्क दिया जाता है.
बैंक का नाम सुन कर आपके मन में रुपयों के लेन-देन की बात सामने आती होगी. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पर्यावरण को शुद्ध रखने के एक अनोखा बैंक बना है. यहां रुपयों को लेन-देन नही बल्कि प्लास्टिक के कचरे का लेन-देन होता है. ये बैंक वाराणसी के मलदेहिया इलाके में खोला गया है. इस बैंक का नाम “प्लास्टिक वेस्ट बैंक” है. इस बैंक में प्लास्टिक के कचरे से लेन-देन होता है. ये प्लास्टिक शहर के लोग,प्लास्टिक वेस्ट बैंक के वालिंटियर, उपभोक्ता यहां लाकर जमा करते हैं. अगर कोई बैंक में कम प्लास्टिक जमा करता है तो उसे उस प्लास्टिक के कचरे के बदले कपड़ें का झोला या फेस मास्क दिया जाता है. अगर कोई अधिक मात्रा में प्लास्टिक लाया है तो बैक से उसके वजन के अनुसार पैसे दिए जाते हैं. यानी कि यहां आपको रुपये के बदले में रुपये नहीं बल्कि प्लास्टिक के कचरे के बदले रुपये प्राप्त होंगे. वाराणसी के नगर आयुक्त 2014 बैच के आइएएस अफसर गौरांग राठी ने वाराणसी में प्लास्टिक बैंक की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. गौरांग अक्तूबर 2019 को वाराणसी के नगर आयुक्त बने थे. गौरांग ने पिछले वर्ष लॉकडाउन के दौरान एनालिटिक्स का उपयोग करके सभी जरूरी सेवाओं की डिजिटल निगरानी का अनोखा तंत्र तैयार किया था और. उत्तर भारत में पहली बार काशी में ड्रोन से सैनेटाइजेशन करवा कर चर्चा बटोरी थी. नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया की पीपीई मॉडल पर केजीएन व यूएनडीपी काम कर रही है. 10 मीट्रिक टन का प्लांट आशापुर में लगा है, करीब 150 सफाई मित्र इस काम में लगे है. नगर आयुक्त ने बताया की पॉलीथिन पर प्रतिबन्ध है फिर भी टेट्रा पैक और पानी पीने की बोतले चलन में है, जिसका निस्तारण रिसाईकिल करके किया जाता है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











