
बैंक फर्जीवाड़े के मामलों को लेकर CBI ने 100 से अधिक जगहों पर ली तलाशी
AajTak
सीबीआई की तरफ से ली गई यह तलाशी जांच एजेंसी के विशेष अभियान का हिस्सा थी जिसके तहत सीबीआई उन ठगों को गिरफ्तार करना चाहती थी जिनके खिलाफ देश के अलग-अलग बैंकों में फर्जीवाड़ा करने का आरोप है.
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बुधवार को 3700 करोड़ रुपये के बैंक फर्जीवाड़े के मामलों की जांच के संबंध में 100 से अधिक जगहों पर तलाशी ली. 30 से अधिक बैंक फर्जीवाड़े के मामले को लेकर जांच कर रही सीबीआई ने यह कार्रवाई की. सीबीआई की तरफ से ली गई यह तलाशी जांच एजेंसी के विशेष अभियान का हिस्सा थी जिसके तहत सीबीआई उन ठगों को गिरफ्तार करना चाहती थी जिनके खिलाफ देश के अलग-अलग बैंकों में फर्जीवाड़ा करने का आरोप है. जिन बैंकों की तरफ से सीबीआई को शिकायत दी गई है उनमें, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई, कैनरा बैंक इंडियन बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









