
बेहद डरावना है टीम इंडिया का लॉर्ड्स पर रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
AajTak
क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद डरावना है जो मैच से पहले उसकी टेंशन को बढ़ा सकता है. टीम इंडिया का लॉर्ड्स पर जीत का प्रतिशत 11 प्रतिशत से कम है, जबकि मेजबान इंग्लैंड टीम का विनिंग पर्सेंटेज 66 है.
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार से लॉर्ड्स में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच पहला मैच ट्रेंट ब्रिज में खेला गया था, जो ड्रॉ रहा था. बारिश से प्रभावित इस मैच में टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन किया था. उसे आखिरी दिन जीत के लिए 157 रन बनाने थे, लेकिन बारिश ने इंग्लैंड में उसकी जीत के इंतजार को और आगे बढ़ा दिया.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












