
बेहद खूबसूरत, सबसे बड़ा प्राइवेट आईलैंड बिकने को तैयार, 26 मार्च से लगेगी बोली
AajTak
लिस्टिंग एजेंट के जरिए आईलैंड की नीलामी की जा रही है और इसके मालिक के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.
दुनिया के एक बेहद खूबसूरत और सबसे बड़े प्राइवेट आईलैंड की नीलामी हो रही है. यह आईलैंड बहामास में स्थित है और इसका नाम सेंट एन्ड्रू है. इसे लिट्ल रैग्ड आइलैंड भी कहते हैं. यह 730 एकड़ में फैला हुआ है. (फोटो साभार- Concierge Auctions) बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, यह आइलैंड अविकसित है. प्राकृतिक रूप से इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है. यहां खूबसूरत व्हाइट सैंड बीच हैं और प्राइवेट विमानों के उतरने के लिए एयरस्ट्रिप भी. (फोटो साभार- Concierge Auctions) Concierge Auctions के मुताबिक, आईलैंड खरीदने के लिए बोली लगाने की सबसे कम कीमत तय नहीं की गई है, लेकिन लिस्ट प्राइस 142.3 करोड़ रुपये रखी गई है. आईलैंड की नीलामी के लिए 26 मार्च से बोली लगाई जा सकती है. बोली लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 73 लाख रुपये जमा करने होंगे. (फोटो साभार- Concierge Auctions)
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











