
बेहद खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, 400 दर्ज किया गया औसत AQI
AajTak
दिल्ली में इन दिनों सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस की जा रही है. यहां का तापमान लगातार कम हो रहा है, जिससे लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक ठंड पड़ने की संभावना जताई है. वहीं, वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 354 था, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है, जबकि सोमवार को यह 347 था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










