
'बेहतरीन दोस्त हैें...', ट्रंप और PM मोदी के रिश्तों पर क्या बोले अमेरिकी अधिकारी
AajTak
अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी बेहतरीन दोस्त हैं. हम हमारे दोस्तों को तवज्जो देते हैं. हम भारत को अच्छे दोस्त और पार्टनर के तौर पर देखते हैं.
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच मॉस्को से लगातार कच्चा तेल खरीद रहे भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप निशाना साध चुके हैं. लेकिन इन सबके बावजूद ट्रंप कई मौकों पर प्रधानमंत्री मोदी को बेहतरीन दोस्त बता चुके हैं. अब अमेरिकी सरकार के एक अधिकारी ने ट्रंप और मोदी के रिश्तों पर बयान दिया है.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी का रिश्ता बहुत ही पॉजिटिव है. दोनों नेताओं की मुलाकात क्वाड समिट में हो सकती है.
उन्होंने बताया कि जहां तक दोनों नेताओं की मुलाकात का सवाल है. तो मैं कुछ भी तय होने से पहले कुछ नहीं कहना चाहता लेकिन इतना तय है कि आप पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप दोनों की मुलाकात देखेंगे. दोनों के संबंध बहुत ही गहरे और बेहतरीन हैं. क्वाड समिट भी होना है. हम इस पर काम कर रहे हैं. यह होगी लेकिन अगर दोनों नेताओं की मुलाकात इस साल नहीं हुई तो अगले साल की शुरुआत में होगी. हम फिलहाल तारीखों पर काम कर रहे हैं.
इस साल के अंत में क्वाड की बैठक होनी है. भारत इस बार क्वाड समिट की मेजबानी करने जा रहा है. इस संगठन में भारत के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान है. 2024 में यह समिट अमेरिका में हुआ था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









