
बेली फैट घटाना है तो डाइट में शामिल कर लें ये 5 सब्जियां, पिघलने लगेगी पेट की चर्बी
AajTak
अक्सर लोग बैली फैट कम करने के लिए डाइटिंग से लेकर जिम तक करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने दैनिक आहार में कुछ सब्जियों को शामिल कर आप बेली फैट को कम कर सकते हैं क्योंकि फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं जो वजन घटाने के लिए जरूरी होते हैं.
आजकल के दौर में लोगों के बीच बेली फैट की समस्या बहुत कॉमन हो चुकी है. खराब लाइफस्टाइल, खानपान, घंटों तक कुर्सी पर बैठे रहने से हर किसी के पेट पर चर्बी जमने लगती है. अक्सर लोग बेली फैट कम करने के लिए डाइटिंग से लेकर जिम तक करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने दैनिक आहार में कुछ सब्जियों को शामिल कर आप बेली फैट को कम कर सकते हैं. यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे ब्रोकली, गाजर और शिमला मिर्च को शामिल करने से वजन कम करने और पेट की चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है.
1. गाजर
गाजर विटामिन ए, कैरोटीनॉयड और अन्य एंटीऑक्सिडेंट्स का एक बेहतरीन स्रोत है जो फैट कम करने, वजन घटाने में तेजी लाने और मोटापे से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने में मदद करता है. यह आपकी स्किन और बालों के लिए भी बेहतरीन होती है इसलिए अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में गाजर जरूर खानी चाहिए.
2. बीन्स
शोध से पता चलता है कि नियमित रूप से बीन्स का सेवन मोटापे के जोखिम को कम कर सकता है, क्योंकि उनमें घुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है जो सूजन से लड़ता है और पेट की चर्बी को जमा होने से रोकता है. ये ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर बनाए रखने में भी मदद करता है.
3. शतावरी

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











