
बेलगाम BMW का कहर! टू-व्हीलर को जोरदार टक्कर से युवक की मौत, कार वाले में थाने जाकर किया सरेंडर
AajTak
राजकोट में शनिवार देर रात क्रिस्टल मॉल के पास तेज रफ्तार BMW ने टू-व्हीलर को टक्कर मार दी, जिससे 20 वर्षीय अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई. कार चालक आत्मन पटेल ने हादसे के बाद खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
गुजरात के राजकोट में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक निर्दोष की जान ले ली. देर रात क्रिस्टल मॉल के पास एक तेज रफ्तार BMW कार ने टू-व्हीलर को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार 20 साल के युवक अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद कार चालक की पहचान आत्मन पटेल के रूप में हुई है, जिसने घटना के बाद खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया.
पुलिस के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा शनिवार देर रात करीब 11 बजे हुआ, जब अभिषेक अपनी बाइक से घर लौट रहा था. उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार BMW ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिषेक सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि BMW की रफ्तार बेहद अधिक थी और टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची तालुका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कार को कब्जे में लिया. पुलिस जांच में पता चला कि BMW चलाने वाला युवक आत्मन पटेल है, जो हादसे के बाद घबराकर खुद तालुका थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. पुलिस ने उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है.
राजकोट एसपी कार्यालय ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है और उसके स्पीड रिकॉर्ड एवं ब्रेकिंग सिस्टम की भी जांच कराई जाएगी. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हादसे के समय कार की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा से अधिक थी. इस हादसे ने राजकोट में फिर एक बार स्पीडिंग और लापरवाह ड्राइविंग के मुद्दे को सुर्खियों में ला दिया है. स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से शहर में रात के समय तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










