
बेरूत में नसरल्लाह का ठिकाना बना खंडहर... कैसी थी वो जगह जहां छिपा बैठा था हिज्बुल्लाह चीफ
AajTak
Harat Hreik.. वो इलाका, जहां हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया. आसपास घनी आबादी. महंगे विदेशी रेस्टोरेंट्स. स्कूल और यूनिवर्सिटी भी. लेकिन इसके बावजूद इजरायल ने उस इमारत को ही जमींदोज कर दिया, जिसमें नसरल्लाह छिपा था. देखिए इजरायल के हमले से पहले और बाद की तस्वीर...
हिज्बुल्लाह का लीडर हसन नसरल्लाह जहां मारा गया. वो इलाका घनी आबादी वाला इलाका था. आसपास मार्केट, यूनिवर्सिटी, स्कूल और न जाने क्या क्या. यहां कई महंगे होटल हैं. विदेशी फील वाले रेस्टोरेंट हैं. फिर भी इजरायल ने सटीक हमला करके नसरल्लाह जिस इमारत में छिपा था, उसे जमींदोज कर दिया.
ये इलाका कहलाता है हरेत हरीक (Haret Hreik). जहां हिज्बुल्लाह कमांडर नसरल्लाह का अड्डा था, उसके आसपास कई कैफे, स्पा सेंटर, कार क्लीनिंग वाले सेंटर्स भी थे. इसके बावजूद सड़कें काफी चौड़ी. कोई सोच भी नहीं सकता था कि बेरूत के इस इलाके में इजरायल का सबसे बड़ा दुश्मन रहता है.
यह भी पढ़ें: 12 दिन में हिज्बुल्लाह का गेम फिनिश... पेजर अटैक से बंकर बस्टर बम तक ऐसे इजरायल ने मचाई तबाही
ये वही इलाका है जहां पर इजरायल ने 27 सितंबर को हवाई हमला करके हिज्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह को खत्म कर दिया. इसके बाद से ईरान समर्थित आतंकी गुटों और इजरायल के बीच जंग की कंडिशन बहुत तेजी से बढ़ गई है.
हरेत हरीक मध्य बेरूत से करीब 8 किलोमीटर दूर है. यहां पहले पुरानी फ्रेंच कॉलोनी थी, जहां पर पर्यटकों का आना-जाना सबसे ज्यादा था. क्योंकि यहीं पर खूबसूरत समुद्री तट हैं. साथ ही गजब की स्थापत्य कला का नजारा. हरेत हरीक को बाहर से देखने पर लगता है कि ये बेरूत के किसी अन्य पड़ोसी इलाके जैसा ही है.
जैसे ही आप इस इलाके के अंदर जाएंगे, आपको अलग नजारा देखने को मिलेगा. हाथ में असॉल्ट राइफल्स लिए लोग. कैमोफ्लॉज यूनिफॉर्म में लोग. अरबी भाषा में रेजिसटेंस के साथ काम करने वालों की तारीफ. चारों तरफ काली पगड़ी पहने हुए हसन नसरल्लाह के पोस्टर और बैनर. ये आपको हर जगह देखने को मिल जाएंगे.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





