
बेरूत में जहां होती थीं शानदार पार्टियां वहां शरण लेने को मजबूर हुए लोग, देखें ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
मध्य-पूर्व में जंग से हालात बिगड़ गए हैं. इजरायली सेना और हिज्बुल्लाह दोनों एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं. इस बीच, आम नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है. कहीं मिसाइल का निशाना वो ना बन जाएं, इसलिए बेरूत के तमाम लोगों ने नाइट क्लब में शरण ले ली है. देखें ग्राउंड रिपोर्ट.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











