
बेरूत के टूरिस्ट हब पर इजरायल की एयर स्ट्राइक, फेमस होटल को बनाया निशाना
AajTak
लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली ड्रोन ने रमादा होटल पर हमला किया है, जो एक प्रमुख पर्यटन स्थल है. यह हमला हिज्बुल्ला की गैरमौजूदगी वाले इलाके में हुआ है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि हमला किसे निशाना बनाकर किया गया.
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. लेबनान की राजधानी बेरूत में एक बार फिर इजरायल ने हमला कर दिया है. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रविवार को एक इजरायली ड्रोन ने बेरूत के होटल को अपना निशाना बनाया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई.
रौशे बेरूत का एक पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट है, जहां इजरायली ड्रोन ने एक होटल के कमरे पर हमला किया. ये हमला मशहूर 'रमादा होटल' पर हुआ है, जो कि पर्यटकों और व्यावसायिक यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय है.
रौशे एक ऐसा इलाका है जहां हिज्बुल्ला की मौजूदगी नहीं मानी जाती है. ऐसे में ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इजरायल इस रिहायशी और पर्यटन क्षेत्र में हमला करके किसे निशाना बना रहा था. इस हमले में हताहतों के बारे में कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है.
दूसरी बार होटल को बनाया निशाना इजरायल और हिज्बुल्ला के बीच इस सप्ताह संघर्ष फिर से भड़कने के बाद से ये किसी होटल को निशाना बनाकर किया गया दूसरा हमला है. ईरान समर्थित समूह हिज्बुल्ला ने उत्तरी इजरायल की ओर रॉकेट और ड्रोन दागे थे. इसके जवाब में इजरायल ने पूरे लेबनान में बड़े पैमाने पर जवाबी हमले शुरू किए, जिनमें अब तक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं.
ईरानी राष्ट्रपति ने पड़ोसी देशों से मांगी थी माफी
हाल ही में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने हमलों के लिए अपने पड़ोसी देशों से माफी मांगी थी. उन्होंने कहा था, 'मुझे अपनी ओर से उन पड़ोसी देशों से माफी मांगनी चाहिए जिन पर ईरान ने हमला किया था. अब से उन्हें पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करना चाहिए या उन पर मिसाइलें नहीं दागनी चाहिए, जब तक कि वो देश हम पर हमला न करें. मेरा मानना है कि हमें इस समस्या का समाधान डिप्लोमेसी के जरिए करना चाहिए.'

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








