
बेबस पीड़िता, दिल्ली के तीन दरिंदे और खौफनाक वारदात... जानें, सराय काले खां गैंगरेप कांड का पूरा क्राइम सिक्वेंस
AajTak
लाल कुर्ता पहने वो महिला कुछ विचलित लग रही थी. प्रमोद ने उसे दूर से ध्यान से देखा और महसूस किया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. उसे देखते ही उसके अंदर कुछ हलचल सी होने लगी और उसके जिस्म में खप चुकी शराब के नशे में उसने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने उस रात को एक बुरे सपने में बदल दिया.
Delhi Gang Rape Full Story: राजधानी में एक महिला के साथ गैंग रेप की ऐसी वारदात को अंजाम दिया गया, जिसने दिल्ली को दहला दिया. सराय काले खां इलाके में एक युवती के साथ पहले तीन अलग अलग लोगों ने बेरहमी से सामूहिक बलात्कार किया और फिर किसी बेजान सामान की तरह उस लड़की को मरने के लिए एक सड़क के किनारे फेंक दिया. लेकिन दिल्ली पुलिस ने 21 दिन की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार इस मामले का खुलासा कर दिया और तीनों आरोपी पकड़े गए. जिनमें एक कबाड़ी, एक भिखारी और एक ऑटो चालक शामिल है. चलिए आपको बताते हैं इस खौफनाक वारदात की सिलसिलेवार कहानी.
वो 10 और 11 अक्टूबर 2024 की दरम्यानी रात थी. दिल्ली के सराय काले खां इलाके में अंधेरा और खामोशी थी. आमतौर पर चहल-पहल से भरा रहने वाला शहर अब शांत था. आधी रात के आसपास, सेंट्रल दिल्ली में एक छोटी सी दुकान चलाने वाले कबाड़ व्यापारी प्रमोद अपना सामान समेट रहा था. यह उसके लिए रोज का काम था. लेकिन उस रात उसने ज़्यादा शराब पी ली थी. उसके पैर भी लड़खड़ा रहे थे. वो खाली सड़क पर ठोकर खाकर गिरते गिरते बचा. वो अपने घर की तरफ जा रहा था. तभी उसकी नजर एक महिला पर पड़ी. वो अकेली महिला सड़क के किनारे कुछ ही दूरी पर बैठी थी.
लाल कुर्ता पहने वो महिला कुछ विचलित लग रही थी. प्रमोद ने उसे दूर से ध्यान से देखा और महसूस किया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. उसे देखते ही उसके अंदर कुछ हलचल सी होने लगी और उसके जिस्म में खप चुकी शराब के नशे में उसने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने उस रात को एक बुरे सपने में बदल दिया. प्रमोद उस महिला के पास पहुंचा, और फिर उसे बहला फुसला कर वहीं करीब में एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दरिंदगी करने लगा. वो किसी गिद्ध की तरह उस महिला पर टूट पड़ा था.
तभी वहां एक और शख्स जा पहुंचा. वो शमशुल था, जो इलाके में जाना-पहचाना भिखारी था. वो हमेशा नशे में चूर रहने के लिए कुख्यात था. उस रात भी शमशुल बहुत नशे में था. उसके पैर कमज़ोर और विकलांग थे. लेकिन प्रमोद को उस महिला के साथ हवस का खेल करते देख वो मचल उठा और उस पल में वो प्रमोद के साथ शामिल हो गया. अब उन दोनों ने महिला की कमज़ोरी का फ़ायदा उठाया. उसे घसीटकर पास की एक सुनसान जगह पर ले गए. वहां, उन दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया. उन दोनों ने उस महिला की परेशानी की कोई परवाह नहीं की और उसकी आबरू तार-तार करते रहे.
इस बीच रात ढलती जा रही थी, तभी प्रभु महतो नाम का एक ऑटो चालक अपने ऑटो रिक्शा में उस इलाके से गुज़र रहा था. वो भी होश में नहीं था; वह पूरी शाम शराब पीता रहा था. अचानक जब उसने सुनसान जगह पर एक महिला के साथ दो पुरुषों को देखा, तो जिज्ञासा वश या शायद किसी और वजह ने उसे वहां रुकने और देखने पर मजबूर कर दिया. उसने वहां जो देखा, उसे देखकर उसके घिनौने इरादे और बढ़ गए. और वो भी बेशर्मी से वहां जाकर प्रमोद और शमशुल के साथ वहशत के खेल में शामिल हो गया और उस महिला के जिस्म से खेलने लगा. तीनों ने उसके साथ गैंग रेप किया.
लेकिन प्रभु महतो यहीं नहीं रुका. उसने महिला को जबरदस्ती अपनी ऑटो में बैठा लिया. महिला पहले से ही सदमे में थी और कमज़ोर भी, उसमें विरोध करने की ताकत नहीं बची थी. प्रभु ने उसकी हालत का फ़ायदा उठाया और अंधेरे की आड़ में ऑटो को दूसरे सुनसान इलाके में ले गया. वहां उसने फिर से महिला पर हमला किया और उसके साथ रेप किया. इसके बाद प्रभु महतो ने ठंडे दिमाग से ऑटो को सराय काले खां की तरफ़ वापस मोड़ दिया और वहां उसने महिला को सड़क किनारे ऐसे फेंक दिया, जैसे वो कोई फेंके जाने वाली चीज़ हो और रात के अंधेरे में गुम हो गया.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






