
बेनजीर भुट्टो की बेटी आसिफा की पॉलिटिक्स में एंट्री, उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, हासिल है First Lady का दर्जा
AajTak
Aseefa Bhutto News : पाकिस्तान की राजनीति में बेनजीर भुट्टो की सबसे छोटी बेटी आसिफा की एंट्री होने जा रही है. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बेटी आसिफा को देश की 'फर्स्ट लेडी' का दर्जा हासिल है.
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की सबसे छोटी बेटी आसिफा भुट्टो अब पाकिस्तान की सक्रिय राजनीति में कदम रखने जा रही है. आसिफा ने नेशनल असेंबली में सिंध प्रांत की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी दाखिल की है. यह सीट उनके पिता के राष्ट्रपति बनने के बाद खाली हुई है.
31 साल की आसिफा पिछले कुछ समय से राजनीति में एक्टिव हैं लेकिन उनके पिता जरदारी ने उन्हें संसदीय राजनीति से दूर रखा है. वह पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की को-चेयरपर्सन भी हैं. जरदारी के पाकिस्तान का 14वां राष्ट्रपति बनने के बाद आसिफा को मुल्क की 'फर्स्ट लेडी' का दर्जा मिला है जो पारंपरिक रूप से राष्ट्रपति की पत्नी को मिलता है.
पिता के राष्ट्रपति बनने के बाद खाली हुई सीट
आसिफा ने सिंध प्रांत के शहीद बेंजीराबाद जिले के एनए-207 निर्वाचन क्षेत्र के लिए उपचुनाव में रविवार को नामांकन पत्र जमा किया. उनके पिता आसिफ अली जरदारी ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी लेकिन राष्ट्रपति बनने के बाद यह सीट खाली हुई है. आसिफा का चेहरा उनकी मां बेनजीर भुट्टो से काफी मिलता है जिनकी 2007 में रावलपिंडी में एक सुसाइड अटैक में हत्या कर दी गई थी. तब आसिफा की उम्र बहुत कम थी.
लगभग तय मानी जा रही है जीत
आसिफा के भाई बिलावल भुट्टो पिछली शहबाज सरकार में विदेश मंत्री थे. बिलावल पीपीपी के चेयरपर्सन और पार्टी का सबसे प्रमुख चेहरा हैं. हालांकि आसिफा को उनकी मां का उत्तराधिकारी माना जा रहा है. 21 अप्रैल को उपचुनाव होंगे और आसिफा का जीतना लगभग तय है. अगर वह जीतती हैं तो यह संसदीय राजनीति में आसिफा का पहला कदम होगा.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











