
बेडरूम में सो रहे थे पति-पत्नी, अचानक बिस्तर पर चढ़ आया विशालकाय सांप, फिर...
AajTak
पति ने कहा कि मैंने बिस्तर को उठाकर बेड के नीचे फेंक दिया था. सांप जमीन पर गिरा. पहले लगा रस्सी है, लेकिन जब वो रेंगने लगा तो यकीन हो गया कि वो सांप ही है. ये मंजर देखकर कि कपल के होश उड़ गए. वो बिस्तर छोड़कर भाग खड़े हुए.
एक कपल रात में अपने बेडरूम में लेटा हुआ था. वे गहरी नींद में थे. तभी उन्हें बिस्तर पर किसी चीज के चलने का आभास हुआ. ऐसे में पति ने उठकर कमरे की लाइट जलाई. उजाला होते ही उसने बिस्तर पर ऐसा मंजर देखा कि उसके होश उड़ गए. वो बिस्तर छोड़कर भाग खड़ा हुआ.
दरअसल, पति इयान रॉबर्टसन ने अपने बिस्तर पर एक विशालकाय सांप को देखा था. जिसे देखकर वो और उनकी पत्नी कैंडी दोनों सहम गए. मामला अमेरिका के वर्जीनिया का है. डेली स्टार के मुताबिक, 56 साल के इयान पत्नी कैंडी के साथ बिस्तर पर सो रहे थे. वो नाइट शिफ्ट कर घर लौटे थे. अचानक उन्हें अपने पैर पर किसी चीज के चलने का आभास हुआ. इयान को लगा कि ये उनकी पालतू बिल्ली हो सकती है. लेकिन जब उन्होंने चेक किया तो वो सांप निकला.
इयान ने कहा कि मैंने बिस्तर को उठाकर बेड के नीचे फेंक दिया था. सांप जमीन पर गिरा. पहले लगा रस्सी है, लेकिन जब वो रेंगने लगा तो यकीन हो गया कि वो एक सांप ही है. उन्होंने फौरन वन विभाग की टीम को फोन किया, जिसने कुछ ही देर में सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया. टीम ने बताया कि ये सांप गैर-विषैली प्रजाति का था. हालांकि, काटने पर शरीर को नुकसान हो सकता था. वहीं, 52 वर्षीय कैंडी ने कहा कि मेरे पति बहुत शांत स्वभाव के हैं. रेस्क्यू के बाद वह फिर से वापस बिस्तर पर सोने चले गए. कैंडी और इयान के दो बच्चे हैं. उनका कहना है कि उनकी पालतू बिल्ली कई दिन से अजीब बर्ताव कर रही थी, लगता है कि सांप को उसने देख लिया था.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








