
बेडरूम में जिसे 'कोबरा' समझ कर डर रही थी महिला, उसकी सच्चाई जान हो गई हैरान
AajTak
सिंगापुर के एक घर में महिला ने अपने बेडरूम में सांप के फुफकारने की आवाज सुनी जिसके बाद उसने फौरान सांप को खोज कर निकालने वाली टीम को फोन किया और घर पर बुलाया.
सांप का नाम सुनते ही लोगों को पसीना आने लगता है और उसमें भी अगर ये पता चल जाए कि वो कोबरा है तो तुरंत सुरक्षित जगहों पर दुबक जाते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ सिंगापुर में जहां सांप रेस्क्यू करने वाली टीम को एक घर में कोबरा होने की जानकारी मिली लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो लोग हैरान रह गए. दरअसल जिसे वो कोबरा सांप समझ रहे थे असल में वो एक इलेक्ट्रिक टूथब्रश था. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) दरअसल सिंगापुर के एक घर में महिला ने अपने बेडरूम में सांप के फुफकारने की आवाज सुनी जिसके बाद उसने फौरान सांप को खोज कर निकालने वाली टीम को फोन किया और घर पर बुलाया. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) महिला को आशंका थी कि कि घर में कोबरा सांप है. शी यान नाम की महिला ने रेस्क्यू टीम को उस शोर की रिकॉर्डिंग भेजी थी जिसे सुनने के बाद विशेषज्ञों ने घोषणा की कि यह एक जहरीले कोबरा की तरह लग रहा था. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












