
बेटे के लिए मां ने ऑर्डर किया चिकन, खाने लगी तो निकला फ्राई तौलिया
AajTak
फिलीपींस में एक महिला के साथ ऐसा अजीब वाकया हुआ है. महिला ने बेटे को भूख लगने पर ऑनलाइन चिकन मंगवाने का प्लान बनाया और फूड ऐप के जरिए ऑर्डर कर दिया. जब डिलीवरी ब्वॉय चिकन देकर गया और महिला के परिवार ने उसे खोला तो वो दंग रह गए. उन्हें चिकन की जगह फ्राइड तौलिया डिलीवर कर दिया गया था.
ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना अब लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुका है. किसी भी वजह से अगर कोई भी शख्स खाना नहीं बना पाता तो वो फूड ऐप्स के जरिए खाना मंगवाकर अपना पेट घर बैठे भर लेता है. लेकिन सोचिए क्या हो जब आप ऑनलाइन फ्राइड चिकन ऑर्डर करें और उसकी जगह आपको तौलिया को तेल में फ्राई कर भेज दिया जाए. दरअसल फिलीपींस में एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ है. महिला ने बेटे को भूख लगने पर ऑनलाइन चिकन मंगवाने का प्लान बनाया और फूड ऐप के जरिए ऑर्डर कर दिया. जब डिलीवरी ब्वॉय चिकन देकर गया और महिला के परिवार ने उसे खोला तो वो दंग रह गए. उन्हें चिकन की जगह फ्राइड तौलिया डिलीवर कर दिया गया था. हालांकि महिला को इसकी जानकारी तब हुई जब वो फ्राइड तौलिया को चिकन समझकर खाने की कोशिश करने लगे और उसे काटने के लिए उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












