
बेटे के पूजा करने, तिलक लगाने से नहीं इस्माइल दरबार को परेशानी, बोले- हर धर्म का सम्मान
AajTak
मशहूर म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार ने अपनी दूसरी शादी और परिवार को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि उनके घर में दोनों धर्मों का पालन होता है और उनकी दूसरी पत्नी ने धर्म परिवर्तन किया था. इस्माइल ने अपने बेटे के हिंदू धर्म का पालन करने और सभी धर्मों का सम्मान करने की बात कही.
मशहूर म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार ने फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ देवदास और हम दिल दे चुके सनम जैसी यादगार फिल्मों में काम किया है. उन्होंने हाल ही में अपनी दूसरी शादी और परिवार को लेकर खुलकर बात की. इस्माइल ने बताया कि उनके घर में दोनों धर्मो का पालन किया जाता है.
हिंदू थीं इस्माइल की पत्नी
इस्माइल ने बताया कि उनकी दूसरी पत्नी ने धर्म परिवर्तन किया था. बच्चे किस धर्म को फॉलो करते हैं. इस्माइल की दूसरी पत्नी आयशा का पहले नाम प्रीति था. वो उनके करियर के सबसे मुश्किल दौर में उनके साथ खड़ी रहीं.
शुभोजित के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में इस्माइल ने कहा- मेरी जिंदगी के 20 साल बहुत कठिन रहे. लेकिन मैं आयशा को सलाम करता हूं कि उन्होंने हर मुश्किल में मेरा साथ दिया. संजय लीला भंसाली मेरे परिवार के इतने करीब थे कि उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं सिर्फ अपनी पत्नी की वजह से बचा हूं, वरना खत्म हो जाता.
हिंदू धर्म का पालन करता है बेटा
इस्माइल ने अपने छोटे बेटे ईमान के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि शादी के एक साल बाद उनके बेटे का जन्म हुआ और उसका नाम भी भंसाली ने ही रखा- ईमान.













