
बेटे का कत्ल, सुसाइड की कोशिश और बीमारी की बहाना... मेंटल असेसमेंट रिपोर्ट ने खोला सूचना सेठ का चौंकाने वाला राज!
AajTak
Killer Mother Soochna Seth: गोवा पुलिस ने चिल्ड्रेंस कोर्ट में सूचना की दिमागी हालत को लेकर दाखिल किए गए जवाब में इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री एंड ह्यूमन बिहेवियर यानी आईपीएचबी, बंबोलिम की उस रिपोर्ट का हवाला दिया है, जिस रिपोर्ट में एक्सपर्ट्स ने सूचना की दिमागी हालत को लेकर अपनी बात रखी है.
Killer Mother Soochna Seth: सूचना सेठ नाम की वो महिला तो आपको याद होगी. वही सूचना सेठ, जिसने गोवा में एक होटल के कमरे में अपने चार साल के मासूम बेटे का बेरहमी से कत्ल कर दिया था. फिर वो अपने बेटे की लाश को एक सूटकेस में भरकर टैक्सी से बेंगलुरु के लिए निकल गई थी. इस मामले में गिरफ्तारी के बाद सूचना सेठ और उसके घरवाले अदालत में ये साबित करने की कोशिश करते रहे कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी. लेकिन अब गोवा पुलिस ने अदालत को सूचना की मेंटल असेसमेंट रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.
कत्ल की वजह दिमागी बीमारी? क्या एआई कंपनी की सीईओ सूचना सेठ ने किसी दिमागी बीमारी के चलते अपने चार साल के बेटे चिन्मय की हत्या कर दी? क्या किसी दिमागी बीमारी के चलते ही वो अपने बेटे की लाश सूटकेस में पैक कर अपने साथ गोवा से बेंगलुरु लेकर जा रही थी? क्या उसने किसी दिमागी़ बीमारी की वजह से बेटे की हत्या के फौरन बाद अपने हाथ की नसें काट कर जान देने की कोशिश की?
सूचना की मेंटल हेल्थ असेसमेंट रिपोर्ट से खुला राज होटल के कमरे में अपने बच्चे की हत्या करने के बाद उसने जिस तरह ने उसकी लाश छुपाने की कोशिश की और पुलिस की पूछताछ में तमाम सबूतों से सामना होने के बावजूद वो जिस तरह से पूरी की पूरी वारदात को झुठलाती रही, उसे देख कर पुलिस को भी ये लगने लगा था कि शायद सूचना को कोई दिमागी परेशानी है. लेकिन अब सूचना की मेंटल कंडिशन को लेकर जो मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है, उसने इन सारे कयासों को खत्म कर दिया है. इस रिपोर्ट के मुताबिक सूचना के मेंटल हेल्थ असेसमेंट में किसी साइकोपैथोलॉजिकल केस की बात सामने नहीं आई है और उसने खुद से पूछे गए सारे सवालों के जवाब साफ और तर्क संगत तरीके से दिए, जो इस बात का सबूत है कि उसे कोई भी दिमाग़ी बीमारी नहीं है.
सूचना को कोई दिमागी बीमारी नहीं गोवा पुलिस ने चिल्ड्रेंस कोर्ट में इस सिलसिले में दाखिल जवाब में इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री एंड ह्यूमन बिहेवियर यानी आईपीएचबी, बंबोलिम की उस रिपोर्ट का हवाला दिया है, जिस रिपोर्ट में एक्सपर्ट्स ने सूचना की दिमागी हालत को लेकर अपनी बात रखी है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सूचना के सीरियल मेंटल स्टेट्स एग्जामिनेशन में साइकोपैथोलजी यानी दिमागी बीमारी की कोई बात सामने नहीं आई है. यहां तक कि इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि फिलहाल सूचना में ना तो अपनी जिंदगी ख़त्म करने की कोई इच्छा है और ना ही उसे कोई सुसाइडल टेंडेंसी है.
हाथ की नसें काटने का ड्रामा जबकि अपने बेटे की हत्या करने के बात उसने कथित तौर पर अपने हाथ की नसें काट कर जान देने की कोशिश की थी. ऐसे में अब शक ये भी कि कहीं उसने कत्ल के मामले को एक नया मोड़ देने के लिए तो हाथ की नसें काटने का ड्रामा नहीं किया था? जाहिर है, पुलिस फिलहाल इस एंगल पर भी सोच रही है.
सूचना के पिता ने दी थी कोर्ट में अर्जी असल में सूचना के पिता ने इस सिलसिले में गोवा के चिल्ड्रेंस कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की थी और दावा किया था कि उनकी बेटी दिमागी बीमारी का शिकार है. लिहाज़ा, उसकी मानसिक हालत की मेडिकल जांच करवाई जानी चाहिए. कोर्ट में दी गई अपनी अर्जी में उन्होंने ये भी कहा था कि अपनी दिमागी बीमारी के चलते ही सूचना कानूनी तौर पर अपना बचाव करने की हालत में भी नहीं है. यहां तक कि वो अपनी बीमारी को लेकर भी डिनायल मोड में है. वो ये मानने को तैयार ही नहीं है कि उसे कोई मानसिक बीमारी भी है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







