
बेटे आर्ची संग नजर आईं प्रेग्नेंट मेगन मार्कल, बेबी बंप ने खींचा ध्यान
AajTak
हाल ही में मेगन मार्कल को बेटे आर्ची के साथ देखा गया. इस दौरान लोगों ने जिस बात को सबसे ज्यादा नोटिस किया वो था उनका बेबी बंप. मेगन और उनके बेटे आर्ची की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
पूर्व एक्ट्रेस और डचेज ऑफ ससेक्स मेगन मार्कल जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं. प्रेग्नेंसी की वजह से वे प्रिंस फिलिप यानी प्रिंस हैरी के दादा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं. इस बीच हाल ही में उन्हें बेटे आर्ची के साथ देखा गया. इस दौरान लोगों ने जिस बात को सबसे ज्यादा नोटिस किया वो था उनका बेबी बंप. मेगन और उनके बेटे आर्ची की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. मेगन ब्लू जींस, प्लेन ब्लैक टॉप और एक जैकेट पहने आर्ची को किसी क्लास के लिए गोद में लेकर जाती नजर आईं. उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा था. इस आउटफिट में मेगन का बेबी बंप साफ देखा सकता है. वे आर्ची को गोद में उठाए किसी क्लास के लिए ले जाती दिखीं. आर्ची भी स्वेटशर्ट और बिनी कैप में बहुत प्यारे नजर आए. आर्ची की पीठ पर छोटा सा स्कूल बैग भी देखा जा सकता है. दोनों की ये तस्वीर इंटरनेट पर काफी पसंद की जा रही है. कम ही ऐसे मौके होंगे जब मेगन बेबी बंप फ्लॉन्ट करती घर से बाहर नजर आई हैं.More Related News













