
बेटी होने पर किन्नरों को नेग में नहीं दिए ₹51000, घर से उठा ले गए विदेशी नस्ल की बिल्ली
AajTak
इंदौर में एक परिवार के घर बेटी पैदा हुई तो किन्नरों की टोली बधाई देने पहुंची. नेग में उन्होंने 51 हजार रुपये की डिमांड कर डाली. जब परिवार ने इतने रुपये देने में असमर्थता जताई तो किन्नर उनके घर से पालतू बिल्ली उठाकर ले गए. उस बिल्ली की कीमत 15 हजार रुपये है. पीड़ित परिवार ने इसे लेकर पुलिस में मामला दर्ज करवाया है.
मध्य प्रदेश के इंदौर से एक अनूठा मामला देखने को मिला है. जहां नेग के रुपये न मिलने पर किन्नर एक परिवार की पालतू बिल्ली ही उठाकर ले गए. पर्शियन प्रजाति की इस बिल्ली को किन्नर की टोली द्वारा जबरिया ले जाने की शिकायत पीड़ित परिवार ने इंदौर के द्वारका नगर थाने में की है.
मामला द्वारकापुरी क्षेत्र का है. अमोघ गडकरी के घर में खुद को इंदौर के नंदलालपुरा के किन्नर बताकर नकली किन्नरों की टोली बच्ची के जन्म की बधाई की राशि लेने पहुंची थी. दोपहर में सूना घर देखकर टोली जबरदस्ती घर में घुस गई. इसके बाद उन्होंने नाच-गाना शुरू करके गडकरी परिवार से बच्ची के जन्म के बधाई के रूप में 51 हजार रुपये की मांग की.
घर में इतनी रकम नकद नहीं होने के कारण जब परिवार ने असमर्थता जताते हुए ढाई हजार रुपए देने चाहे तो कल्पना पालक और बाल नामक किन्नर ने क्यूआर कोड के जरिए मोबाइल से उनके खाते में रकम ट्रांसफर करने की मांग की. जब इतनी रकम की व्यवस्था नहीं हो पाई तो किन्नर उस बच्ची को ही ले जाने लगे, जिसकी बधाई की रकम मांगने पहुंचे थे. उस समय घर में परिवार का कोई भी पुरुष मौजूद नहीं था. सभी महिलाएं ही थीं.
किन्नरों ने परिवार को डराया, फिर उठा ली बिल्ली
गडकरी परिवार की महिलाओं ने घबराकर किन्नर की टोली के हाथ-पैर जोड़े. लेकिन किन्नर कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं हुए. इसके बाद किन्नरों ने बच्ची को जमीन में दफनाकर गुड्डा बनाने जैसा डर भी परिवार को दिखाया. मजबूर होकर घर की महिलाओं ने जैसे-तैसे ₹21000 की व्यवस्था की. घर से नीचे उतरते समय किन्नर की टोली को पता चला कि घर में महंगी बिल्ली भी है, तो उन्होंने रुपए के बदले जेनी नाम की पर्शियन बिल्ली को ही उठाकर अपने पास रख लिया.
इस दौरान गडकरी परिवार ने बिल्ली को छोड़ने की मांग की तो किन्नर का कहना था कि "51000 रुपए पूरे दोगे तो बिल्ली मिल जाएगी. इसके बाद परिवार की महिलाओं ने पूरे मामले की शिकायत द्वारका नगर पुलिस में की. उन्होंने बताया कि बिल्ली की कीमत 15 हजार रुपये है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






