
बेटी होने की खुशी में पिता ने पूरे अस्पताल में बांटी मिठाई, फूलों से सजी कार में लेकर आया घर
AajTak
झारखंड के धनबाद में एक दंपत्ति को बेटी पैदा हुई. इस खुशी में उन्होंने पूरे अस्पताल में मिठाई बांटी. पिता ने बेटी का स्वागत करने के लिए अपनी कार को रंग बिरेंगे बलून और फूलों से सजाया. साथ गाने बाजे के साथ अस्पताल में अपनी बेटी को घर लेकर गए. ये नजारा देख अस्पताल में लोग बहुत खुश हुए.
झारखंड के धनबाद में एक युवक पिता बना. पत्नी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया. इसके बाद परिवार ने मां-बेटी का बहुत ही खास तरीके से स्वागत किया. युवक ने अपनी कार फूलों से सजवाया और उसी में पत्नी और अपनी नन्ही सी बेटी को घर लेकर आया.
दरअसल, धनबाद के पुटकी में अशोक कुमार की पत्नी प्रिया ने बेटी को जन्म दिया. इससे पूरे परिवार में खुशी छा गई. बच्ची के स्वागत में घर में जोरदार तैयारियां की गईं. बेटी होने की खुशी में पिता ने पूरे अस्पताल में मिठाई बांटी. इसके बाद पत्नी और बेटी को घर लाने के लिए भी खास इंतजाम किए. अशोक ने अपनी कार को कलरफुल फूलों और बैलून से सजवाया और गाजे-बाजे के साथ अस्पताल से पत्नी और बेटी को लेकर घर आया.
घर में लक्ष्मी आई है- बच्ची की मां
नवजात बच्ची के पिता अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें पहले से एक बेटा है. पत्नी की इच्छा थी कि उन्हें बेटी पैदा हो. जैसे ही बेटी जन्मी तो पत्नी ने कहा घर में लक्ष्मी आई है. इसे धूमधाम से घर लेकर जाएंगे. इसके बाद ये तैयारी की गई, पूरा परिवार बहुत खुश है.
ऐसा नजारा देख डॉक्टरों ने जताई खुशी
डॉक्टर यूएस प्रसाद ने कहा कि मां और बच्ची दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं. घरवालों की इच्छानुसार उन्हें बेटी पैदा हुई है. इस वजह से उसके पिता अशोक ने पूरे अस्पताल में लोगों को मिठाई बांटी. ये देख हमें बहुत खुशी हुई. साथ ही डॉक्टरों ने बच्ची के माता-पिता सहित पूरे परिवार को बधाई दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










