
बेटी के हाथ पीले करने के सपने रह गए अधूरे, पायलट शांभवी की मां का रो रोकर बुरा हाल
AajTak
महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में पायलट शांभवी पाठक की मौत के बाद दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में शोक का माहौल है. बेटी की शादी की तैयारी कर रही मां गहरे सदमे में हैं. पड़ोसी और जानने वाले शांभवी को एक सरल, होनहार और विनम्र बेटी के रूप में याद कर रहे हैं.
दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में बुधवार को शोक की गहरी छाया दिखी. कैप्टन शांभवी पाठक के घर के बाहर सन्नाटा पसरा था. पर्दे खिंचे हुए थे और मिलने आने वाले लोग खामोशी से आ जा रहे थे. जिस मां की आंखों में बेटी की शादी के सपने थे, वही मां अब महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में बेटी को खोने के गम से टूट चुकी हैं.
करीब 25 वर्षीय शांभवी पाठक महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहे वीएसआर वेंचर्स के लियरजेट 45 विमान की पायलट टीम में शामिल थीं. यह विमान मुंबई से उड़ान भरने के बाद तय लैंडिंग से कुछ मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में शांभवी सहित पांच लोगों की मौत हो गई.
पड़ोसियों की आंखें नम, शांभवी को बताया सरल और संवेदनशील
शांभवी के दिल्ली स्थित घर में उनकी मां, जो एयर फोर्स बाल भारती स्कूल में शिक्षिका हैं, खुद को संभाल नहीं पा रही थीं. उनके पिता, जो सेवानिवृत्त आर्मी पायलट हैं, हादसे की खबर मिलते ही पुणे रवाना हो गए. दोनों माता पिता अपनी बेटी की शादी की तैयारी कर रहे थे. स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार इस विषय पर बातचीत भी शुरू कर चुका था. शांभवी का छोटा भाई लगभग 22 वर्ष का है और वह नौसेना में सेवाएं दे रहा है.
पड़ोस में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली शिल्पी ने शांभवी को याद करते हुए बताया कि वह बेहद सरल, शांत और मधुर स्वभाव की थीं. वह करीब डेढ़ महीने पहले आखिरी बार पार्लर आई थीं. शिल्पी ने कहा कि शांभवी की मां उनके लिए रिश्ता देखने की सोच रही थीं. उन्होंने शांभवी को अपने बेटे के लिए भी सोचा था, जो कनाडा में रहता है. भले ही बात आगे नहीं बढ़ी, लेकिन परिवार से उनका भावनात्मक जुड़ाव बना रहा.
इलाके में पिछले चार दशक से सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे जितेंद्र ने बताया कि शांभवी जब भी उन्हें देखती थीं, नमस्ते जरूर करती थीं. परिवार हर किसी से सम्मान से पेश आता था और सामुदायिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता था. एक अन्य व्यक्ति, जो पिछले एक साल से उनके पिता की कार धोता था, उन्होंने भी शांभवी को एक अच्छी और संवेदनशील लड़की बताया.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











