
बेगूसराय में 16 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या, तीन दिन पहले दोस्त ले गया था अपने साथ
AajTak
बिहार के बेगूसराय से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले गांव के ही एक दोस्त उसे दियारा ले गया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बिहार के बेगूसराय से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले गांव के ही एक दोस्त उसे दियारा ले गया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बिहार के बेगूसराय में मामूली सी बात पर 16 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी गांव के दियारा क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, छर्रा पट्टी गांव निवासी कपिल देव यादव का पुत्र शिवम कुमार (16) को गांव के ही नरेंद्र यादव का बेटा भोला यादव तीन दिन पूर्व घर से बुलाकर दियारा क्षेत्र में ले गया था, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा.
घर परिवार के लोग सोच रहे थे कि दियारा क्षेत्र में है तो घर आ जाएगा. रविवार देर शाम दियारा क्षेत्र में गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली. घटना की सूचना मिलते ही परिजन देर शाम दियारा क्षेत्र पहुंचे. वहां उन्होंने देखा कि शिवम कुमार का शव जमीन पर पड़ा हुआ है. उसके सिर पर गोली का निशान है. वहीं, भोला यादव राइफल लेकर उसके आस-पास टहल रहा है.
बताया जा रहा है कि परिजन जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी भोला यादव राइफल के साथ फरार हो गया. इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. फिलहाल मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.
परिजनों ने बताया कि भोला यादव तीन दिन पहले शिवम कुमार को बुलाकर दियारा ले गया था लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा. उन्होंने बताया कि पहले से ही दोनों परिवारों के बीच विवाद है. इसके बावजूद शिवम कुमार को भोला यादव दियारा क्षेत्र बुलाकर ले गया था. घर के लोग निश्चिंत थे कि वह वापस आ जाएगा. लेकिन वहां उसकी हत्या कर दी गई. घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






