
बेखौफ कट्टरपंथियों और लाचार हुकूमत के बीच बांग्लादेश में बदस्तूर अत्याचार झेल रहे हैं हिन्दू
AajTak
बांग्लादेश की सरकार हिंदुओं की सुरक्षा करने का भरोसा दे रही है लेकिन जिस तरीके से कट्टरपंथी बेखौफ होकर हिंदुओं पर हमला कर रहे हैं उसे देखकर सरकार के दावे खोखले नजर आ रहे हैं.
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. इस हिंसा में अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है. पिछले दिनों 5 हिंदुओं की हत्या के बाद रविवार रात को उपद्रवियों ने रंगपुर के पीरगंज में 66 से ज्यादा हिंदुओं के घरों को आग हवाले कर दिया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











