
बेकाबू भीड़, संकरी सीढ़ियां और आने-जाने का एक ही रास्ता... मनसा देवी मंदिर में 6 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन?
AajTak
सावन के महीने में हर की पैड़ी से लेकर चंडी देवी और मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. संभावना ये भी होती है कि अगर रविवार या शनिवार है तो छुट्टी के मद्देनज़र श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ सकती है. ऐसे में मंदिर कमेटी, वन विभाग और पुलिस ने समय रहते भीड़ का अंदाज़ा क्यों नहीं लगाया?
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में रविवार को हुई भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मंदिर की सीढ़ियों पर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के बीच शॉर्ट सर्किट की अफवाह उड़ी और भीड़ बेकाबू होती चली गई. इस भगदड़ में 25 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेकिन सवाल यह है कि इस भगदड़ के लिए जिम्मेदार कौन है?
मंदिर जाने के लिए रोप-वे और पैदल मार्ग
पूरे घटनाक्रम की बात करें तो हादसे सुबह के करीब 9 बजे हुआ. पवित्र सावन महीने में रोज की तरह श्रद्धालु हरि की पैड़ी पर स्नान- ध्यान करके आगे मनसा देवी मंदिर में दर्शन के लिए शिवालिक की पहाड़ियों की ओर बढ़ रहे थे. मनसा देवी मंदिर जाने के लिए शिवालिक की पहाड़ियों में रोप-वे की व्यवस्था भी है और इसके अलावा पैदल मार्ग भी बनाया हुआ है.
ये भी पढ़ें: मातम के सन्नाटे में बदला आस्था का शोर... हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में हादसे के बाद दिखा भयावह मंजर
पैदल यात्रियों के लिए शिवालिक पहाड़ियों में मार्ग है लेकिन इस मार्ग से मंदिर प्रांगण में ऊपर जाने के लिए सीढ़ियों से होकर गुज़रना पड़ता है. हज़ारों की तादाद में श्रद्धालु सीढ़ियों के ज़रिए मनसा देवी मंदिर की ओर आगे बढ़ रहे थे. इन सीढ़ियों की चौड़ाई 12 फीट से सोलह फीट तक है और आगे जाकर रास्ता संकरा होता चला जाता है. पीछे से भीड़ लगातार आ रही थी और मंदिर प्रांगण के नज़दीक आते-आते रास्ता संकरा होता चला गया.
बेकाबू भीड़ से मची भगदड़

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











