
बेकहम फैमिली में टिपिकल 'सास-बहू' ड्रामा, पढ़ें- फुटबॉलर के परिवार में टकराव की पूरी कहानी
AajTak
डेविड और विक्टोरिया बेकहम के घर में इन दिनों एक बड़ी पारिवारिक अनबन चल रही है, जो अब मीडिया की सुर्ख़ियों में है. यह विवाद उनके बड़े बेटे ब्रुकलिन बेकहम और उसकी पत्नी निकोला पेल्ट्ज के इर्द-गिर्द घूम रहा है.
इंग्लैंड के पूर्व स्टार फुटबॉलर डेविड बेकहम और उनकी पत्नी विक्टोरिया बेकहम को दुनियाभर में पावर कपल के रूप में जाना जाता है लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनका परिवार घरेलू विवाद की वजह से चर्चा में हैं. यह विवाद असल में उनके बड़े बेटे ब्रुकलिन बेकहम और उनकी पत्नी निकोला पेल्ट्ज बेकहम को लेकर है. लेकिन बेकहम परिवार में सास और बहू के बीच खटपट की वजह क्या है?
बेकहम परिवार के बडे़ बेटे ब्रुकलिन 26 साल हैं. उन्होंने 2022 में अरबपति कारोबारी की बेटी निकोला से शादी की थी. ब्रुकलिन ने अपने माता-पिता पर आरोप लगाए हैं कि वे उसकी शादी और व्यक्तिगत जीवन में हस्तक्षेप करते रहे हैं और उसके रिश्ते को खराब करने की कोशिशें कर रहे हैं. ब्रुकलिन ने जनवरी 2026 में एक लंबा सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा था कि उनके माता-पिता ने वर्षों से ब्रांड बेकहम की पब्लिक छवि को परिवारिक रिश्तों से ऊपर रखा है और उनकी मां विक्टोरिया विशेष रूप से उनकी पत्नी निकोला पेल्ट्ज को लेकर आलोचनात्मक रही हैं.
ब्रुकलिन का कहना है कि परिवार में आपसी संबंधों से ऊपर मीडिया, पब्लिसिटी और बाहरी छवि को प्राथमिकता दी घई और यही चीज धीरे-धीरे रिश्तों में दरार बन गई. उन्होंने ये भी कहा कि उसके परिवार ने उनकी पत्नी निकोला को कई मौकों पर अपमानित किया, जैसे डेविड बेकहम के 50वें जन्मदिन के समारोह में उसे न बुलाया जाना.
लेकिन सास-बहू के बीच बनती क्यों नहीं?
खबरों की मानें तो ब्रुकलिन की पत्नी निकोला को बेकहम परिवार का व्यवहार टॉक्सिक लगता है और दोनों ने एक दूसरे की ओर से अपने पक्ष की बात कही है निकोला ने ब्रोकलिन के समर्थन में खुलकर आवाज उठाई, जबकि कुछ रिपोर्ट बताती हैं कि परिवार के अन्य सदस्यों और भाइयों के बीच भी मतभेद हो गए.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्टोरिया और निकोला के बीच खटपट का पहला मामला निकोला और ब्रुकलिन की शादी से जुड़ा है. निकोला और ब्रुकलिन की शादी के वक्त विक्टोरिया ने अपने फैशन ब्रांड के तहत निकोला की वेडिंग ड्रेस डिजाइन करने की पेशकश की थी, लेकिन आखिरी समय पर वह ड्रेस तैयार नहीं हो पाई. इस वजह से निकोला को दूसरी डिजाइनर की ड्रेस पहननी पड़ी लेकिन निकोला ने अपमान और अनदेखी के तौर पर लिया.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








