
बेंगलुरु: सरकारी स्कूल के क्लास में मुस्लिम छात्र पढ़ रहे थे नमाज, डीसी ने जांच के आदेश दिए
AajTak
विरोध करने वाले हिंदू संगठन के सदस्य ने मीडिया को दिखाया कि छात्र कहां नमाज़ पढ़ रहे थे और जब एक छात्र से पूछा गया कि यह कब से चल रहा है, तो छात्र ने कहा कि कोरोना के बाद स्कूल के फिर से खुलने के समय से हम ऐसा कर रहे हैं. करीब 2 महीने हो गए हैं. छात्र ने बताया कि नमाज पढ़ने की अनुमति स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने दी थी.
बेंगलुरु के एक सरकारी स्कूल में करीब 20 छात्रों को उनके स्कूल की कक्षा में हर शुक्रवार को नमाज़ पढ़ने की अनुमति दी गई थी. जब इस बात की भनक हिंदू समर्थक संगठन को लगी तो उन्होंने तुरंत विरोध किया. इसके बाद नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी गई. फिलहाल, कोलार के डीसी उमेश कुमार ने जांच का आदेश दिया है. साथ ही डीडीपीआई से मुलबगल सोमेश्वर पलाया बाले चंगप्पा सरकारी कन्नड़ मॉडल हायर प्राइमरी स्कूल में नमाज पढ़ने की दी गई अनुमति के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









