
बेंगलुरु में फ्लाईओवर के खंभे के अंदर सोया था शख्स, लोगों ने कहा – ये कैसे पहुंचा यहां!
AajTak
जालाहल्ली क्रॉस पर लोगों की आंखें उस वक्त खुली की खुली रह गईं जब उन्होंने देखा कि एक आदमी फ्लाईओवर के खंभे की तंग जगह में सो रहा था.यह नजारा इतना हैरान करने वाला था कि जिसने भी देखा, उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.
बेंगलुरु के जालहल्ली क्रॉस से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स फ्लाईओवर के खोखले पिलर के अंदर आराम करता दिखा. ये अनोखा नजारा देखकर लोग भी हैरान रह गए और मामला देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
लोग उस वक्त दंग रह गए जब उन्होंने एक आदमी को मेट्रो पिलर की संकरी जगह के अंदर आराम से लेटा हुआ देखा. कई लोग ये सोचकर उलझन में पड़ गए कि वह इतनी तंग और प्रतिबंधित जगह में आखिर पहुंचा कैसे. चश्मदीदों का कहना है कि शख्स काफी देर से वहीं आराम कर रहा था, उसे बाहर जमा हो रही भीड़ का भी अंदाजा नहीं था.
X पर शेयर किए गए वीडियो में कैप्शन था-जालहल्ली क्रॉस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आदमी फ्लाईओवर के खोखले हिस्से में सोता हुआ मिला. इस अजीब नजारे को देखने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, लोग चर्चा कर रहे थे कि वह इतना खतरनाक और संकरा रास्ता कैसे पार कर अंदर पहुंच गया.
देखें वायरल वीडियो
वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर छा गया. लोगों ने हैरानी, चिंता और शहर में बेघर लोगों की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोगों ने इसे शहर में आश्रयों की कमी से जोड़कर देखा, जबकि कुछ ने इसे किसी स्टंट की आशंका बताया. वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि पिलर पर काम चल रहा है और यह मजदूरों के आराम करने की जगह हो सकती है.
एक यूजर ने लिखा कि ये तुरंत जांचने की जरूरत है. अगर वह मदद का मोहताज है, तो हमें उसकी मदद करनी चाहिए. और अगर यह कोई स्टंट है तो उसे सबक मिलना चाहिए.एक अन्य ने पूछा-वह पिलर की इतनी ऊपर वाली जगह तक पहुंचा कैसे? उम्मीद है वह किसी गलत इरादे से वहां नहीं गया होगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












