
बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट में न्यूड हो गया यात्री, अचानक पायलट को करनी पड़ी लैंडिंग
AajTak
एयर एशिया की बेंगलुरू से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में हंगामा हो गया जब एक शख्स ने हवाई यात्रा के दौरा अपने पूरे कपड़े उतार दिए जिसके बाद विमान के पायलट ने प्राथमिकता से फ्लाइट को लैंड कराना पड़ा.
एयर एशिया की बेंगलुरू से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में हंगामा हो गया जब एक शख्स ने हवाई यात्रा के दौरान अपने पूरे कपड़े उतार दिए जिसके बाद विमान के पायलट को प्राथमिकता से फ्लाइट को लैंड कराना पड़ा. एएनआई के साथ बातचीत में एक यात्री ने इस घटना के बारे में कहा कि पहले तो इस शख्स की केबिन क्रू से लाइफ जैकेट्स को लेकर काफी बहस हुई. इसके बाद उसने फ्लाइट में मौजूद क्रू से बदतमीजी भी की और फिर उसने फ्लाइट में अपने पूरे कपड़े उतार दिए थे. इस मामले के बारे में बात करते हुए एयर एशिया इंडिया के प्रवक्ता ने कहा- बेंगलुरू से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में एक शख्स ने अशोभनीय व्यवहार किया. इस यात्री को लगातार बेहतर व्यवहार करने की सलाह दी गई और काफी रिक्वेस्ट के बाद ही उन्होंने क्रू मेंबर्स की बात को माना. हम इस घटना की निंदा करते हैं और इस तरह का दुर्व्यवहार को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











