
बेंगलुरु: घरेलू कलह का खौफनाक अंत... पहले खुद को मारा फिर की पत्नी की हत्या
AajTak
ओडिशा के एक दंपति ने बेंगलुरु के हेलालिग गांव में दम तोड़ दिया. पति दीपंथा सबारा ने घरेलू झगड़े के बाद अपनी पत्नी मंजुला सबारा की हत्या कर दी और बाद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस को मौके से आरोपी द्वारा रिकॉर्ड किया गया एक सेल्फी वीडियो और सुसाइड नोट मिला है.
बेंगलुरु के हेलालिग गांव से एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां के मूल निवासी 31 वर्षीय दीपंथा सबारा और 27 वर्षीय उनकी पत्नी मंजुला सबारा की हेलालिग गांव के एक किराए के मकान में मौत हो गई. सूर्या नगर थाना क्षेत्र में स्थित इस घर में घरेलू विवाद के चलते दीपंथा ने अपनी पत्नी मंजुला की हत्या कर दी.
गुस्से में किए गए इस अपराध के बाद दीपंथा ने फांसी लगाकर स्वयं अपनी जीवनलीला खत्म कर ली.
यह दर्दनाक घटना करीब दो दिन पहले हुई थी. पुलिस ने मौके से आरोपी का एक वीडियो और ओडिशा भाषा में लिखा एक नोट बरामद किया है.
कैसे हुआ खुलासा?
मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार को महिला घर के अंदर अचेत अवस्था में दिखाई दी. जब पुलिस ने घर का दरवाजा खोला तो दोनों के शव बरामद किए गए. शव सड़ने की स्थिति में थे, जिससे पता चला कि मौतें दो दिन पहले ही हो चुकी थीं. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: ओडिशा पुलिस ने ध्वस्त किया नशा नेटवर्क

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











