
बृजभूषण जांच तक कार्य से दूर रहेंगे, खेल मंत्रालय-IOA ने बनाई कमेटी... खत्म हुआ पहलवानों का धरना
AajTak
WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के विरोध में जंतर-मंतर पर पहलवानों का विरोध-प्रदर्शन समाप्त हो गया है. भारतीय ओलंपिक संघ के बाद अब खेल मंत्रालय ने भी पहलवानों के आरोप की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है. खेल मंत्रालय की कमेटी चार हफ्ते में जांच रिपोर्ट देगी. जांच पूरी होने तक बृजभूषण डब्ल्यूएफआई के कार्यों से दूर रहेंगे.
कुश्ती के अखाड़े में उतरकर दांव-पेंच आजमाने वले पहलवान तीन दिन से अपने ही फेडरेशन के अध्यक्ष पर आरोप की बौछार कर जंतर-मंतर पर उतर आए थे. रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण, मानसिक रूप से परेशान करने समेत कई आरोप लगाते हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बातचीत के बाद इसे वापस लेने का ऐलान कर दिया है.
बजरंग पूनिया के साथ ही महिला पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक समेत 30 पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया था. पहलवान बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गए आरोप की निष्पक्ष जांच और डब्ल्यूएफआई को तत्काल भंग करने की मांग कर रहे थे.
प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने इसे लेकर भारतीय ओलंपिक संघ को भी पत्र लिखा था. प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दो दिन घंटों बातचीत की. खेल मंत्री और प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के बीच दूसरे दिन की बातचीत में कई बिंदुओं पर सहमति बनी जिसके बाद पहलवानों ने अभी प्रदर्शन स्थगित करने का ऐलान कर दिया. इसका ऐलान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया.
7 घंटे चली खेल मंत्री और पहलवानों की बातचीत
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पहलवानों की बातचीत करीब सात घंटे तक चली. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहलवानों की बात सुनी गई, उनके आरोप और मांगें भी सुनीं. उन्होंने कहा कि पहलवानों की ओर से आरोप लगाए जाने के बाद ही हमने डब्ल्यूएफआई को नोटिस भेजकर 72 घंटे के भीतर जवाब देने के लिए कह दिया था.
जांच तक कुश्ती संघ के कार्यों से दूर रहेंगे बृजभूषण

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









