
बुलेट रोकने पर बदमाशों ने कर दी थी ट्रैफिक कर्मियों से मारपीट, अब पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
AajTak
Crime News: ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी अनूप दीक्षित ट्रैफिक होमगार्ड गौरव शर्मा के साथ तैनात थे. यहां भंडारे का भी आयोजन था, इस वजह से गाड़ियों को धीरे-धीरे करके वहां से निकाला जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार बुलेट वहां से गुजरी.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ बुलेट सवार तीन बदमाशों ने बीच सड़क पर जमकर मारपीट कर दी. जैसे-तैसे ट्रैफिक पुलिस ने पब्लिक की मदद से दो बदमाशों को पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस ने तीनों बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए दो बदमाशों का सड़क पर जुलूस निकाला.
दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम सोमवार की शाम का है. जब कंपू थाना इलाके के अचलेश्वर महादेव मंदिर पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी अनूप दीक्षित ट्रैफिक होमगार्ड गौरव शर्मा के साथ तैनात थे. यहां भंडारे का भी आयोजन था, इस वजह से गाड़ियों को धीरे-धीरे करके वहां से निकाला जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार बुलेट वहां से गुजरी.
इस बुलेट पर तीन युवक सवार थे. यह बुलेट एक कार से टकरा गई. ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने जब बुलेट सवारों को पकड़ना चाहा तो तीनों युवक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पकड़कर उसके साथ मारपीट करने लगे.
वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया, तो कुछ लोग बीच बचाव करने लगे. होमगार्ड के जवान ने भी बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तीनों बदमाश हावी होते गए और उन्होंने सड़क पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को जमकर पीटा.
हालांकि, बाद में पब्लिक की मदद से ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने दो बदमाश को पकड़ लिया, जबकि एक अन्य बदमाश भाग गया. पकड़े गए दोनों बदमाशों के नाम भानु जाटव और कौशलेंद्र यादव बताए गए हैं. भानु पर 9 गंभीर मामले दर्ज हैं, जबकि कौशलेंद्र पर एक मामला दर्ज है.
इतना ही नहीं, फरार हुए तीसरे बदमाश रौनक पर 10 मामले दर्ज हैं. कंपू थाने में इन तीनों बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली. इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों का जुलूस निकाला.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






