
बुलाने पर भी शादी में नहीं पहुंचा एक मेहमान, दुल्हन ने भिजवा दिया 17 हजार का बिल!
AajTak
शादी की पार्टी अटेंड नहीं करने वाले ऐसे ही एक गेस्ट को दुल्हन ने 17 हजार रुपये का बिल भेज दिया. इस बिल की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिस पर तमाम तरह के कमेंट्स भी मिल रहे हैं.
शादी के लिए गेस्ट की लंबी लिस्ट होती है. तमाम तैयारियां की जाती हैं. किसी भी गेस्ट के लिए कोई कमी न हो, इसके लिए छोटी से छोटी बात का ध्यान रखा जाता है, लेकिन जब व्यवस्था के अनुरूप गेस्ट न आएं, तो खाने से लेकर तमाम चीजें बर्बाद हो जाती हैं. शादी की पार्टी अटेंड नहीं करने वाले ऐसे ही एक गेस्ट को दुल्हन ने 17 हजार रुपये का बिल भेज दिया. इस बिल की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिस पर तमाम तरह के कमेंट्स भी मिल रहे हैं. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) बेवसाइट द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार यूके में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन ने अपनी शादी के लिए तमाम बेहतरीन व्यवस्थाएं की थीं. दुल्हन ने प्रति दो गेस्ट पर £175 (करीब 17 हजार रुपये) का खर्च कर उनके लिए रिसेप्शन डिनर व अन्य चीजों की व्यवस्था की थी. ऐसे में जब निमंत्रण के बाद भी गेस्ट रिसेप्शन पार्टी में नहीं पहुंचे, तो दुल्हन ने बर्बाद हुई चीजों का पैसा वसूलने के लिए उनके घर बिल भेज दिया. सोशल मीडिया साइट्स Reddit पर रिसेप्शन पार्टी अटेंड न करने वाले गेस्ट ने दुल्हन द्वारा भेजे गए इनवॉइस की कॉपी शेयर की है. इस इनवॉइस के शीर्षक में लिखा है 'no call, no show guest'. इसके साथ ही विवरण में लिखा गया है कि शादी के रिसेप्शन डिनर को अटेंड नहीं किया, दो सीटें खाली रहीं, जिसके लिए उन्हें ये बिल भेजा जा रहा है. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












