
बुलढाणा हादसे में मेकअप आर्टिस्ट अवंती ने भी गंवाई जान, 26 लोग जल गए थे जिंदा
AajTak
महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक्सीडेंट में मेकअप आर्टिस्ट अवंती परिमल पोहणीकर की मौत हो गई है. उनकी मां का नाम प्रणिता पोहणीकर है. 18 साल पहले उनके पति का देहांत हो गया था. अवंती ने दत्ता मेघे इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग से डिग्री हसिल की. इसके बाद सपने को पूरा करने के लिए अवंती जॉब की तलाश में पुणे निकली थीं.
महाराष्ट्र के बुलढाणा में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से 26 बस यात्रियों की मौत हो गई है. इस हादसे में मेकअप आर्टिस्ट अवंती परिमल की भी जान गई है. हादसा शुक्रवार देर रात डेढ़ बजे हुआ था. बताया जा रहा है कि अवंती नौकरी की तलाश में पुणे जा रही थीं. हादसे के पहले उन्होंने अपनी मां से बात की थी. बेटी की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है. परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुला हाल है.
अवंती परिमल पोहणीकर की एक बहन है. उनकी मां का नाम प्रणिता पोहणीकर है. 18 साल पहले उनके पति का देहांत हो गया था. उस समय बेटियां 3 से 4 साल की थीं. प्रणिता ने प्राइवेट जॉब करके बेटियों को पढ़ाया. इसके साथ ही उन्होंने एक हॉस्पिटल में नौकरी की. धीरे-धीरे परिस्थितियां बदलीं और बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाई. उन्होंने अवंती को इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी करवाई.
बता दें, बुलढाणा जिले सिंदखेड़ राजा शहर के पास हुए दर्दनाक बस हादसे में 26 यात्रियों की जान चली गई. यह हादसा समृद्धि एक्सप्रेस वे पर हुआ. यहां सिटीलिंक ट्रेवल्स की लक्जरी बस नागपुर से मुंबई जा रही थी. बस का एक्सीडेंट होने के बाद उसमें आग लग गई. देखते ही देखते बस धधकने लगी. जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक 26 लोगों की जान चली गई.
बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन का कहना है कि बस में कुल 33 लोग सवार थे, जिनमें से 26 की मौत हो गई, जिनमें 3 मासूम बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि समृद्धि एक्सप्रेसवे पर जा रही बस का टायर फट गया था, जिसके बाद वह खंभे और डिवाइडर से टकरा गई. इसके बाद पलटी तो उसमें आग लग गई.
जॉब की तलाश में पुणे जा रही थीं अवंती
अवंती ने दत्ता मेघे इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग से डिग्री हसिल की. इसके बाद सपने को पूरा करने के लिए अवंती जॉब की तलाश में पुणे निकली थीं. वो रास्ते में ही थीं तभी मां ने वीडियो कॉल की. इसके बाद सुबह हादसे में बेटी की मौत की खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






