
बुढ़ापे से बचने के लिए महिलाएं रोज खाएं ये ड्राई फ्रूट्स, 50 तक स्किन रहेगी टाइट
AajTak
आजकल की खराब लाइफस्टाइल में कई लोगों के चेहरे पर उम्र से पहले ही बुढ़ापा दिखने लगता है. अगर आपको भी लगता है कि आपके चेहरे पर झुर्रियां या फाइन लाइंस दिखने लगी हैं तो आपको अपनी डाइट में कुछ ड्राई फ्रूट्स जरूर शामिल कर लेने चाहिए.
आजकल की खराब लाइफस्टाइल में खरान खानपान, पोषण की कमी, तनावभरी जीवनशैली, नींद की कमी और फास्ट फूड्स के अधिक सेवन की वजह से कई लोगों के चेहरे पर उम्र से पहले ही बुढ़ापा दिखने लगता है. चेहरे पर झुरियां, फाइन लाइंस और स्किन का लटकना बुढ़ापे के निशान होते हैं जो एक उम्र के बाद ही चेहरे पर दिखते हैं लेकिन अगर आपको भी लगता है कि आपके चेहरे पर वक्त से पहले ही झुर्रियां या फाइन लाइंस दिखने लगी हैं तो आपको अपनी डाइट में पोषणयुक्त खाद्य पदार्थ जैसे हरी सब्जियां, फल, अंडे, साबुत अनाज, बीज और कुछ ड्राई फ्रूट्स जरूर शामिल कर लेने चाहिए. ये सभी खाद्य पदार्थ आपको वक्त से पहले आने वाले बुढ़ापे से बचाते हैं और आपकी स्किन को टाइट रखते हैं.
बादाम
बादाम आपकी स्किन को टाइट रखने में काफी मदद करता है. यह महिलाओं का सबसे अच्छा फ्रेंड माना जाता है क्योंकि ये उन्हें एक या दो नहीं बल्कि कई लाभ पहुंचाता है. इसमें प्रोटीन काफी मात्रा में होता है जो शरीर और स्किन के लिए बहुत जरूरी होता है. इसमें विटामिन ई की भी भरपूर मात्रा होती है जो स्किन को अंदर से पोषण देता है और उसे जवान रखने में मदद करता है.
काजू
काजू में फाइबर, प्रोटीन, मैंगनीज, जिंक, कॉपर जैसे तमाम पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपको ऊर्जा देने के साथ कई तरह की बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं. इतना ही नहीं काजू आपको जवान भी रखता है क्योंकि इसमें कॉपर होता है जो शरीर में कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाने में मददगार होता है. कोलेजन से ही आपकी स्किन टाइट और फर्म रहती है.
अंजीर

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











