
बुढ़ापा छिपाने के लिए कराया ऐसा फेशियल, तीन महिलाओं को हो गया HIV संक्रमण
AajTak
बढ़ती उम्र के निशान छिपाने के लिए कई लोग बोटोक्स जैसे ट्रीटमेंट ले रहे हैं. वेम्पायर फेशियल भी इसी तरह का एक ट्रीटमेंट है जिसमें चेहरे पर इंजेक्शन लगाया जाता है. इस फेशियल के चलते अमेरिका में तीन लोगों को एचआईवी संक्रमण हो गया है.
आजकल लंबे समय तक युवा दिखने के लिए लोग कॉस्मेटिक सर्जरी और इंजेक्शन का सहारा ले रहे हैं. चेहरे पर इंजेक्शन के जरिए त्वचा को खूबसूरत और जवां रखने के लिए 'वैम्पायर फेशियल' भी चलन में है. इस फेशियल से जुड़ा एक डरा देने वाला मामला सामने आया है जिसमें वैम्पायर फेशियल से तीन महिलाओं को एड्स के वायरस, एचआईवी (HIV) का संक्रमण हो गया.
गुरुवार को अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिजीज एंड कंट्रोल (CDC) ने बताया कि महिलाओं को वायरस का संक्रमण संभवत: अमेरिकी राज्य न्यू मैक्सिको के एक स्पा में वैम्पायर फेशियल की वजह से हो गया.
सीडीसी ने बताया कि कॉस्मेटिक इंजेक्शन से एचआईवी संक्रमण का यह पहला ज्ञात मामला है.
एक प्रेस रिलीज में सीडीसी ने कहा, 'कॉस्मेटिक इंजेक्शन से एचआईवी संक्रमण का मामला इससे पहले कभी नहीं देखा गया.'
बिना लाइसेंस वाले स्पा से महिलाओं ने कराया था फेशियल
साल 2018 में एक महिला ने मैक्सिको के बिना लाइसेंस वाले एक स्पा से प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा माइक्रोनीडलिंग प्रक्रिया से फेशियल कराया था जिसके बाद उसे एचआईवी पॉजिटिव पाया गया था. इसके बाद सीडीसी ने न्यू मैक्सिको के स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर इस बात की जांच की थी कि कॉस्मेटिक इंजेक्शन से एचआईवी का संक्रमण कैसे हुआ.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











