
'बुजुर्ग माता-पिता का ध्यान नहीं रखने पर कर्मचारियों की कटेगी 15% सैलरी', तेलंगाना सरकार ला रही नया नियम
AajTak
तेलंगाना सरकार बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल न करने वाले सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 10-15 प्रतिशत कटौती करने का प्रस्ताव रखने जा रही है. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बजट सत्र में इस विधेयक को पेश करने की घोषणा की है.
तेलंगाना सरकार एक नया कानून लाने की तैयारी में है. इसके तहत अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल न करने वाले सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में कटौती की जाएगी. सरकार आने वाले बजट सत्र में ये विधेयक पेश करेगी, जिसकी जानकारी खुद राज्य के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने दी है.
गुरुवार को सीएम रेड्डी ने नव नियुक्त ग्रुप-1 और ग्रुप-2 अधिकारियों के लिए एक ट्रेनिंग प्रोग्राम के समापन सत्र को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, 'इन युवा अधिकारियों को अपने माता-पिता के बलिदानों के कारण ये प्रतिष्ठित नौकरियां मिली हैं, और उन्हें अपने माता-पिता का उचित ख्याल रखना चाहिए.'
रेवंत रेड्डी ने आगे कहा, 'आगामी विधानसभा सत्र में, हम अपने माता-पिता की देखभाल करने में नाकाम होने वाले लोगों की सैलरी का 10-15 प्रतिशत काटकर, उनके माता-पिता के अकाउंट्स में जमा करने की योजना बना रहे हैं.'
MCR HRD और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में होगा समझौता
इस दौरान रेवंत रेड्डी ने ये भी बताया कि राज्य सरकार के अधिकारियों को कार्यकारी शिक्षा देने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और राज्य की ओर से संचालित MCR HRD संस्थान के बीच जल्द ही एक समझौता होने जा रहा है.
यह भी पढ़ें: 'बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल ना करने पर छिनेगी विरासत में मिली संपत्ति', लातूर की ग्राम पंचायत में अनोखा प्रस्ताव पास

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









