
बीवी की बेवफाई, सांप का आइडिया और कत्ल की साजिश... मेरठ हत्याकांड की असली कहानी, सुनिए 'कातिल' की जुबानी!
AajTak
Meerut Amit Murder Case: मेरठ से नीले ड्रम वाले हत्याकांड के बाद सांप वाला मर्डर केस सामने आया है. नए मामले में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला घोंट कर हत्या कर दी. इसके बाद हत्या को हादसा साबित करने के लिए पति के शव के पास सांप रख दिया, ताकि ऐसा लगे कि सांप काटने से मौत हुई है.
मेरठ से नीले ड्रम वाले हत्याकांड के बाद सांप वाला मर्डर केस सामने आया है. नए मामले में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला घोंट कर हत्या कर दी. इसके बाद हत्या को हादसा साबित करने के लिए पति के शव के पास सांप रख दिया, ताकि ऐसा लगे कि सांप काटने से मौत हुई, लेकिन पोस्टमार्टम से साफ हुआ कि मौत गला घोंटने से हुआ है. सांप के काटने से पहले ही अमित नामक शख्स की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने अमित की पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को भी गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी अमरदीप ने कहा है कि सांप वाली साजिश अमित की पत्नी रविता ने रची थी. अमित ने हत्या की साजिश से लेकर अंजाम देने तक की सारी कहानी सुनाई है. उसके अनुसार, ''20 मार्च को मेरी और अमित की लड़ाई हुई थी. इस दौरान उसने मेरा हाथ बुरी तरह से काट दिया था. इसके बाद उसने मेरे पीछे चार-पांच लड़के लगा दिए. वो लड़के मेरे घर भी गए थे. उनमें से एक ने मुझे बाहर बुलाया, लेकिन मैं नहीं गया. यही वजह है कि बच गया. लेकिन अमित इसके बाद भी बार-बार कहता था कि वो मुझे मार डालेगा.''
सांप से कटवाने का आइडिया कैसे आया...
हत्यारोपी अमरदीप ने बताया, ''अमित को सांप से कटवाने का आइडिया उसकी पत्नी रविता का था. उसने मुझसे कहा कि उसका पति उसे बहुत प्रताड़ित कर रहा है. उसके साथ अक्सर मारपीट करता है. बेल्ट से कई बार बुरी तरह से मार चुका है. वो उससे तंग आ गई थी. इस पर मैंने कहा कि तुम थाने चली जाओ. पुलिस से इस बात की शिकायत करो. मैंने उससे तलाक लेने के लिए भी कहा था. इस पर उसने कहा कि अमित उसे तलाक नहीं दे रहा है. फिर उसने कहा कि इसको किसी तरह से मार डालो. सांप लेकर आओ.''
कत्ल की कहानी, कातिल की जुबानी, वीडियो...
अमित के हत्या की साजिश कैसे रची थी...

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











